रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 | Ramon Magsaysay Award 2018
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 | Ramon Magsaysay Award 2018

26 जुलाई, 2018 को एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा ट्विटर पर की गई।
इस वर्ष यह पुरस्कार 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को दिए जाने का निर्णय लिया गया। जो इस प्रकार हैं-
1. यौक चैंग (Youk Chhang) – कंबोडिया
2. मारिया द लौर्डेस मार्टिस क्रूज (Maria de Lourdes Martins Cruz) – पूर्वी तिमोर
3. हॉवर्ड डी (Howard Dee) – फिलीपींस
4. वो थी होंग येन (Vo Thi Hoang Yes) – वियतनाम
5. डॉ. भारत वाटवानी (Dr. Bharat Vatwani) – भारत
6. सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) – भारत
Ø सनद रहे कि वर्ष 2008 तक यह पुरस्कार 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते थे परंतु उसके पश्चात श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया।
Ø याद रहे कि यह पुरस्कार फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है जिसकी स्थापना रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1957 में की गई थी।
Ø यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के द्यारा दिया जाता है।
Ø रेमन मैग्सेसे पुरस्कार राशि यूएस डॉलर 30000 है।
Ø 31 अगस्त, 2018 को इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
Ø इस वर्ष 2 भारतीय व्यक्तियों डॉ. भारत वाटवानी और सोनम वांगचुक को यह पुरस्कार मिला है।
Ø जबकि गत वर्ष 2017 में किसी भारतीय को यह पुरस्कार नहीं मिला था।
No comments:
Post a Comment