Sunday 22 July 2018

दैनिक समसामयिकी 20 July 2018(Friday)

दैनिक समसामयिकी

20 July 2018(Friday)

1.रास में भ्रष्टाचार निवारण बिल पास
• विपक्ष ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के खात्मे का नारा लेकर जो पार्टी सरकार में आई उसके राज में भ्रष्टाचार अधिक बढ़ा और उसने लोकपाल की नियुक्ति में रुचि नहीं दिखाई।
• राज्यसभा में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक पर र्चचा के दौरान जहां विपक्ष ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाया वहीं सत्ता पक्ष ने दलील दी कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। यह विधेयक राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को पारित कर दिया।इसमें रिश्वत देने वाले व्यक्ति को भी सात साल की सजा का प्रावधान है।
• इससे पूर्व कार्मिक और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कानूनों में बदलाव की जरूरत तब तक पड़ती रहेगी जब तक हमारा समाज भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि इस सरकार के आने के बाद जनता का विास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करने वालों पर बहाल हुआ है।
• मंत्री ने कहा कि इसी का प्रमाण है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अग्रिम आयकर जमा करवाने में 44 फीसद की वृद्धि हुई है।

2. भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक लोकसभा में पारित
• भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक बृहस्पतिवार को ध्वनि मत से लोकसभा में पारित हो गया।
•  सरकार ने सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि के मामलों को इस कानून के तहत रखा है, ताकि फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिये भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सके।
• इसके जरिये जांच एजेंसियों को भगोड़े आर्थिक अपराधियों की वैध व अवैध संपत्ति को जब्त करने का अधिकार भी मिलेगा।
• विधेयक पर करीब चार घंटे चली बहस में कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अभी आर्थिक अपराध से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। इनकी संख्या बहुत अधिक होने की वजह से अदालती कार्यवाही में देरी होती है।
• वित्त मंत्री ने कांग्रेस और बीजद की तरफ से भगोड़े आर्थिक अपराधियों की जब्त संपत्ति से रिकवरी का प्रावधान न होने के सवाल का भी जवाब दिया। उनका कहना था कि विधेयक के अनुच्छेद 15 में इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
• गोयल ने कहा कि यह कानून मौजूदा व भविष्य दोनों आर्थिक अपराधियों पर लागू होगा।
• चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि संयुक्त राष्ट्र में हुई संधि पर 2011 में हस्ताक्षर होने के बावजूद कांग्रेस ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर लगाम कसने को कानून क्यों नहीं बनाया?

3. इस्रइल में विवादास्पद यहूदी राष्ट्र कानून पारित
• इस्रइल में ऐसा कानून बन गया है जिसमें केवल यहूदियों को ही आत्मनिर्णय लेने का अधिकार होगा जिसका अल्प समुदाय ने रंगभेदी और नस्लभेदी कहकर जबरदस्त विरोध किया है।
• कई माह की राजनीतिक बहस के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को इस विधेयक को 120 सदस्यीय संसद में 62-55 के अंतर से पारित कर दिया गया और मतदान प्रकिया में दो सदस्य बृहस्पतिवार को संसद नहीं पहुंचे थे।
•  इस विधेयक को दक्षिणपंथी सरकार का पूरा समर्थन है।प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने विधेयक पर मतदान के बाद संसद में कहा, यहूदियों और इस्रइल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।
• देश की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ के कुछ समय बाद ही यह कानून बना है। यह कानून इस बात की गारंटी देता है कि यहूदी इस देश के वास्तविक नागरिक हैं और इसलिए उन्हें आत्मनिर्णय का यह विशेषाधिकार है।इसके साथ ही अरबी और हिब्रू भाषाओं का आधिकारिक दर्जा समाप्त करते हुए इन्हें विशेष दर्जा दिया गया है।
• इस्रइल की 90 लाख की आबादी में करीब 20 प्रतिशत अरबी अल्पसंख्यक है। अल्पसंख्यकों ने इस कानून का कड़ा विरोध करते हुए इसके रंगभेदी और नस्लभेदी होने का आरोप लगाया है। इस कानून पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबी सांसद अहमद टिबी ने पत्रकारों से कहा, मैं बेहद दुख और शोक के साथ घोषणा करता हूं कि देश में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया।

4. अनचाही काल के नियम बदले
• भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अवांछित काल्स और स्पैम से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। टेलीमार्केटिंग कंपनियों द्वारा संदेश भेजने के लिए ग्राहकों की मंजूरी को अनिवार्य किए जाने के नए नियमों को देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।नियामक ने दूरसंचार आपरेटरों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि व्यावसायिक संदेश सिर्फ पंजीकृत प्रेषकों के जरिये हों।
• ट्राई ने बयान में कहा, ‘‘नियमनों में पूरी तरह करना बदलाव वांछनीय था। बृहस्पतिवार को अधिसूचित किए गए नियमों का मकसद ग्राहकों के समक्ष आने वाली स्पैम की समस्या से प्रभावशाली तरीके से निपटना है।’ इन नियमों के तहत संदेश भेजने वाले, हीडर्स (विभिन्न प्रकार के संदेशों को अलग - अलग करने वाले) का पंजीकरण जरूरी होगा।
• सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि ग्राहकों की मंजूरी का भी पंजीकरण जरूरी होगा। ट्राई ने कहा कि कुछ टेली मार्केटिंग कंपनियां इस आधार पर ग्राहकों की मंजूरी का दावा करती हैं जो उन्होंने चोरी छिपे तरीके से हासिल की होती हैं।
• नए नियमनों में यह व्यवस्था होगी कि उपभोक्ताओं का अपनी मंजूरी पर पूरा नियंतण्रहोगा। उनके पास पहले दी गई मंजूरी को वापस लेने का भी विकल्प होगा। नियामक ने कहा कि ग्राहकों की मंजूरी के पंजीकरण से मौजूदा नियमनों के बड़े दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।
• ट्राई ने कहा कि प्रत्येक एक्सेस प्रदाता को ग्राहक प्राथमिकता पंजीकरण सुविधा (सीपीआरएफ) विकसित करनी होगी। साथ ही इस बात के भी आवश्यक उपाय करने होंगे कि जिससे वाणिज्यिक संदेशों से संबंधित मंजूरी को रिकार्ड किया जा सके। नियामक ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों के तहत उल्लंघन पर 50 लाख रपए तक जुर्माना लगेगा।

5. एशिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था है भारत : चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य को पाने की राह पर : एडीबी
• भारत की अगुवाई में दक्षिण एशिया सबसे तेजी से बढ़ता आर्थिक क्षेत्र रहेगा। हालांकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में व्यापार को लेकर नया तनाव पैदा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण एशियाई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी।
•  एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एक नई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। एशियाई विकास परिदृश्य के एक परिशिष्ट में कहा गया है कि एशिया और प्रशांत के विकासशील देशों की वृद्धि 2018 और 2019 में मजबूत रहेगी। हालांकि अमेरिका का अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ तनाव बढ़ रहा है।
• एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया सबसे तेजी से बढ़ता उपक्षेत्र रहेगा। भारत इसकी अगुवाई करेगा। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी , जो अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। एशियाई विकास परिदृश्य अप्रैल में प्रकाशित किया गया था।

6. जल्द आएगा सौ रपए का नया  नोट
• भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100  रुपए का नया नोट जारी करेगा। इस नोट पर केंद्रीय बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे ‘‘रानी की वाव’ की तस्वीर है। इस तस्वीर के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को साझा किया जा रहा है।
• आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट जारी होने के साथ ही पुराने नोट पहले की तरह ही परिचालन में बने रहेंगे। नए नोटों को धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा।
• इस नोट का रंग लैवेंडर है। नोट पर अन्य डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न बने हुए हैं।
• नोट का साइज 66 एमएम गुणा 142 एमएम है। फिलहाल 100 रपए के जो नोट चल रहे हैं, नया नोट इनसे बिलकुल अलग है।क्या हैं खूबियांइस नोट पर जहां 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा। यानी मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है। गौर से देखने पर पता चलता है कि 100 अंक छिपा भी हुआ है।
• देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है। इस नोट के मध्य में महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है। इस नोट पर छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं। नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है।
•  इस धागे में भारत और आरबीआई लिखा हुआ है।
• आरबीआई गर्वनर का गारंटी देने वाला कथन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है। नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तंभ है। जैसा पिछले दिनों जारी किए गए नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है वैसे ही इस नोट में भी किया गया है।
• विशेष प्रतिभा वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दृष्टिबाधित लोगों के लिए इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उभरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं हैं।
• ‘‘रानी की वाव’ की तस्वीर इस नोट का विशेष आकर्षण है।

7. गोपालदास नीरज
• महान गीतकार पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज का बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
• शाम सात बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हुआ।उनके पुत्र शशांक प्रभाकर ने बताया कि आगरा में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

No comments: