Thursday 21 June 2018

करेंट_अफेयर्स_क्विज़_२०जून_२०१८

#करेंट_अफेयर्स_क्विज़_२०जून_२०१८
1. भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया?
a.    अरविन्द सुब्रह्मण्यन
b.    देवेन्द्र जायसवाल
c.    अजीत डोभाल
d.    एस एस त्यागी

2. ऑडी के सीईओ का क्या नाम है जिन्हें बर्लिन पुलिस से धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया?
a.    डेविड कोलमैन
b.    रूपर्ट स्टैडलर
c.    जॉन तिआन्हे
d.    मैककॉल हिन्वे
3.  हाल ही में किस राज्य में गठबंधन सरकार टूट जाने के कारण राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है?
a.    मणिपुर
b.    जम्मू-कश्मीर
c.    तमिलनाडु
d.    असम
4.  निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लॉन्च की गई?
a.    मानव संसाधन मंत्रालय
b.    कृषि मंत्रालय
c.    युवा मामलों का मंत्रालय
d.    विज्ञान एवं तकनीक मंत्रलाय
5.  निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में स्पेस फ़ोर्स बनाने की घोषणा की?
a.    चीन
b.    जापान
c.    अमेरिका
d.    रूस
6.  वह कौन सा देश है जिसने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की?
a.    फ्रांस
b.    जर्मनी
c.    चीन
d.    अमेरिका
7. निम्नलिखित में से किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में पत्रकारों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?
a. फेसबुक
b. इनफोसिस
c. गूगल
d. विप्रो
8. श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल को आईसीसी ने विंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'गेंद की दशा बदलने' का दोषी पाए जाने पर कितने टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया है?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
9. किस राज्य सरकार ने तय किया है कि वह स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को हर 6 महीने पर 3 साल तक प्रत्येक पेड़ लगाने के लिए 50 रुपये का भुगतान करेगी?
a. बिहार सरकार
b. हरियाणा सरकार
c. पंजाब सरकार
d. झारखण्ड सरकार
10. ‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का खिताब निम्न में से किसने जीता?
a. अनुकृति वास
b. मीनाक्षी चौधरी
c. श्रेया राव
d. गायत्री भारद्वाज
11. किसे आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में जून 2018 में नियुक्त किया गया है?
a. सुरेश पटनायक
b. राहुल कुमार
c. संदीप बख्शी
d. राहुल सचदेवा
12. केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने बाढ़ की भविष्यवाणी हेतु किस प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है?
a. फेसबुक
b. विप्रो
c. गूगल
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1. a. अरविन्द सुब्रह्मण्यन
विवरण: देश के मुख्य आर्थिवक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
2. b. रूपर्ट स्टैडलर
विवरण: जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी ऑडी के सीईओ रूपर्ट स्टैडलर को बर्लिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्टैडलर की गिरफ्तारी डीजल गाड़ियों की प्रदूषण परीक्षण प्रणाली में घोटाला करने के मामले में हुई है.
3. b. जम्मू-कश्मीर
विवरण: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने से राजनितिक संकट पैदा हो गया जिसके चलते राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया है.
4. a. मानव संसाधन मंत्रालय
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लॉन्च की.
5. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 जून 2018 को पेंटागन को स्पेस फोर्स तैयार करने का आदेश दिया है.
6. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने की घोषणा की. अमेरिका का आरोप है कि 47 सदस्योंट वाली यह परिषद इज़राइल विरोधी है.
7. c. गूगल
विवरण: प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने पत्रकारों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की. इसके तहत वह फर्जी ' खबरों से निपटन के नए उपायों आदि के बारे में उन्हें अवगत कराएगी. गूगल न्यूज इनीशिएटिव इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क के तहत अंग्रेजी और छह अन्य भारतीय भाषाओं में 8000 पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
8. a. एक
विवरण: श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल को आईसीसी ने विंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'गेंद की दशा बदलने' का दोषी पाए जाने पर एक टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया है.
9. b. हरियाणा सरकार
विवरण: हरियाणा सरकार ने तय किया है कि वह स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को हर 6 महीने पर 3 साल तक प्रत्येक पेड़ लगाने के लिए 50 रुपये का भुगतान करेगी.
10. a. अनुकृति वास
विवरण: तमिलनाडु की अनुकृति वास ने 19 जून 2018 को ‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का खिताब जीता. अनुकृति वास ने 29 प्रतियोगियों को हरा कर इस खिताब को जीता.
11. c. संदीप बख्शी
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता आईसीआईसीआई बैंक ने बोर्ड की बैठक के बाद मामले में आंतरिक जांच पूरी होने तक चंदा कोचर के छुट्टी पर रहने की घोषणा की. इसके साथ ही बैंक ने उनके स्थान पर संदीप बख्शी को अगले पांच वर्षो के लिए बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है.
12. c. गूगल
केंद्र सरकार ने 18 जून 2018 को बाढ़ के बेहतर पूर्वानुमान के लिए गूगल से साझेदारी की है. जल संसाधन क्षेत्र में देश के शीर्ष तकनीकी संगठन केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने सर्च इंजन गूगल के साथ यह समझौता किया.