Monday 29 August 2022

29 August 2022 Current Affairs




हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस किस महान खिलाड़ी की जयंती पर मनाया जाता है?

Ans. हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद - भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको सम्मान देने के लिए लिए मनाया जाता है।

किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में को खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की?
Ans. राहुल शर्मा - भारतीय क्रिकेटर राहुल शर्मा ने 28 अगस्त 2022 को खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की।

टाटा पावर-दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (डीडीएल) ने हाल ही में किसके साथ समझौता किया है?
Ans. ब्लॉकनॉट्स - टाटा पावर-दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड(डीडीएल) ने हाल ही में बिजली वितरण क्षेत्र में योग्य और प्रशिक्षित मानवबल तैयार करने की अपने दृष्टिकोण के अनुरूप ब्लॉकनॉट्स के साथ समझौता किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय के लिए कितने वकीलों को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है?
Ans. नौ - भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय के लिए 9 वकीलों को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

हाल ही में किन्हें ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के चलते गोल्ड मेडल व चाँदी का सिक्का देकर उन्हें सम्मानित किया गया?
Ans. सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् गुरभेज सिंह ढिल्लों - हरियाणा राज्य के सिरसा के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् गुरभेज सिंह ढिल्लों को हाल ही में ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के चलते स्वर्ण पदक व चाँदी का सिक्का देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किसे महिला प्रकोष्ठ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है?
Ans. डॉ वनिता श्रीवास्तव - डॉ वनिता श्रीवास्तव ने भारत देश की प्रमुख संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के भोपाल ब्यूरो में पत्रकार के तौर पर एवं वे दिल्ली में भी विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़ी रहीं।

No comments: