Monday, 29 August 2022

28 August 2022 Current Affairs



किसे भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया?
Ans. उदय उमेश ललित - न्यायमूर्ति न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने 27 अगस्त 2022 को 49 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

कौन लुसाने डायमंड लीग 2022 जितने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने?
Ans. नीरज चोपड़ा - जेवलिन थ्रो खिलाडी नीरज चोपड़ा 'लुसाने डायमंड लीग 2022' जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग पर जीत हासिल की।

हाल ही में जनगणना के आंकड़ों के अनुसार किस देश ने विश्व की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है?
Ans. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया ने विश्व की सबसे कम प्रजनन दर का अपना खुदका ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई।

कौनसी एयरलाइन जो हाल ही में सीएई की कृत्रिम बुद्धि-संचालित प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बनी?
Ans. एयरएशिया इंडिया एयरलाइन - सीएई एक साथ प्रौद्योगिकी पर आधारित पायलट प्रशिक्षण समाधानों का अग्रणी प्रदाता है। कनाडा में सीएई का मुख्यालय है।

किस भारतीय युवा पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता?
Ans. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युवा पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशिया के ऐरोन चिया और सोह वूई यिक के हाथों 2-1 से हारने के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक पर जीता.

रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम किस देश में दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू करेगी?
Ans. हंगरी - रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम आने वाले कुछ सप्ताह में हंगरी देश में दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू करेगी। हंगरी के विदेश मंत्री ने हाल ही में यह जानकारी दी।

हाल ही में किस राज्य में 500 मेगावाट की दुगर जलविद्युत परियोजना और 42 मेगावाट की बग्गी जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
Ans. हिमाचल प्रदेश में - हिमाचल प्रदेश राज्य में 500 मेगावाट की दुगर जलविद्युत परियोजना और 42 मेगावाट की बग्गी जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए हाल ही में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

किसने यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता?
Ans. करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस - करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने हाल ही में यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सम्मान जीता.

No comments: