Tuesday 18 February 2020

केव फिश

#केव_फिश
भारत में विश्व की सबसे बड़ी केव फिश (Cave Fish) खोजी गई।

🌺मुख्य बिंदु:
•इस केव फिश को पूर्वोत्तर भारत में मेघालय राज्य की जयंतिया पहाड़ी में स्थित उम लाडाव (Um Ladaw) गुफा से खोजा गया है।

•पृथ्वी पर भूमिगत मछली (Subterranean Fish) की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। कम भोजन की उपलब्धता होने के कारण ये बहुत छोटी (औसतन 8.5 सेमी.) होती हैं।

•जबकि पूर्वोत्तर भारत में पाई गई इस केव फिश की लंबाई लगभग एक फुट तक है और यह अब तक ज्ञात केव फिश से 10 गुना भारी है।

•इस प्रजाति की आँखें नहीं है और यह गोल्डन महसीर (Golden Mahseer) के समान प्रतीत होती है।

      गोल्डन महसीर को भारतीय नदियों के बाघ के रूप में जाना जाता है।
      इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
      गोल्डन महासीर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली मीठे पानी की मछली है जो पहाड़ों एवं उप-पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है।

No comments: