Tuesday 21 January 2020

त्रिपुरा (Tripura)

त्रिपुरा (Tripura)
* त्रिपुरा भारत का नार्थईस्ट प्रदेश है
* यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है
* त्रिपुरा बांग्लादेश एवं बर्मा की नदी के घाटियों के बीच स्थित है
* त्रिपुरा की राजधानी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर अगरतला है
* त्रिपुरा के सीमाएं असम मिजोरम और अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से मिलती है
* त्रिपुरा की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई
* त्रिपुरा 21 जनवरी को स्थापना दिवस मनाता है
* त्रिपुरा में जिलों की संख्या 8 है
* त्रिपुरा की कुल क्षेत्रफल 10,491.69 वर्ग किमी है क्षेत्रफल के लिहाज से स्थान  27th (2014) बड़ा राज्य है
* त्रिपुरा की कुल जनसंख्या 3,671,032 है जनसख्या के लिहाज से स्थान 22nd (2014) पर था
* त्रिपुरा में जनसंख्या घनत्व 350 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है
* त्रिपुरा की राजकीय भाषा बांग्ला, काक, बरक और अंग्रेजी है
* त्रिपुरा का राजकीय पशु फायर्स लंगूर है
* त्रिपुरा का राजकीय पेड़ अगार है
* त्रिपुरा का राजकीय फूल नागेश्वर है
* त्रिपुरा का राजकीय पक्षी हरा कबूतर है
* त्रिपुरा का सबसे बड़े शहरों में बदरघाट, अगरतला, कुमारघाट, पिलाक और उदयपुर है
* त्रिपुरा के प्रमुख फसलों में चावल जूट चाय गेहूं गन्ना और कपास है
* त्रिपुरा की मुख्य पर्वतमालाए बारामुरा, अथरामपूरा, देवतामुरा, लोंगथराई, जम्पाई एवं साखन है
* त्रिपुरा का सबसे ऊँचा शिखर  वेटिलिंग (960 मीटर) है
* त्रिपुरा की मुख्य नदियाँ जूरी ,धलाई ,मान , गोमती , खोवाई , मधरी, लोंगाई एवं हावड़ा है
* त्रिपुरा की जलवायु उष्णकटिबंधीय जलवायु है
* त्रिपुरा में सड़कों की कुल लंबाई 15227 किलोमीटर है
* त्रिपुरा में हैडलूम और बांस से निर्मित वस्तुओं का निर्माण किया जाता है
* त्रिपुरा की मुख्य नृत्य  गोरिया, झूम नृत्य, लेबांग, ममिता, मोसक, होजागिरी, बिज्हू नृत्य, वांगला नृत्य, हक़-हक़ नृत्य है
* त्रिपुरा में लोकसभा की दो और राज्यसभा की 1 सीटें हैं
* त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीट है
* त्रिपुरा की साक्षरता दर 87.22% है
* ऐसा बोला जाता है कि राजा त्रिपुर जो ययाति वंश का 39वां राजा था उनके नाम पर ही इसका नाम त्रिपुरा पड़ा
* महाभारत और पुराणों में भी त्रिपुरा का जिक्र मिलता है
* 19वी शताब्दी में महाराजा वीरचन्द्र किशोर माणिक्य बहादुर के शासनकाल ने त्रिपुरा के नये युग का सूत्रपात हुआ इनके उत्तराधिकारीयो ने 15 अक्टूबर 1949 तक भारतीय राज्य बनने तक त्रिपुरा पर राज किया
* देश की स्वतंत्रता के बाद 15 अक्टूबर 1949 में त्रिपुरा को एक राज्य बनाया गया
* राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत शुरुआत में इसे संघशासित क्षेत्र घोषित किया गया 21 जनवरी 1972 को इसे राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था
* त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था प्राथमिक रूप से कृषि पर आधारित है
* त्रिपुरा की उच्च न्यायालय गुवाहाटी है
* त्रिपुरा में 4455 स्कूल 15 महाविद्यालय तथा तीन विश्वविद्यालय हैं
* यहां की मुख्य त्यौहार दुर्गापूजा ,काली पूजा , डोलयात्रा, अशोकाष्टमी है

No comments: