Sunday 7 October 2018

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा
🍵5 अक्टूबर को ओस्लो में डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।
🍵इन दोनों का यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में बड़ा योगदान रहा है।
🍵आईएस की सेक्स स्लेव रहीं नादिया मुराद को यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जा रहा है, जबकि डॉक्टर डेनिस युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा की शिकार हुई महिलाओं का इलाज करने का काम करते रहे हैं।
🍵आपको बता दें, शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए कुल 331 (216 लोगों और 115 संगठनों) का नाम मुकाबले में शामिल हुआ था।
🍵बता दें, अब तक 98 नोबेल शांति पुरस्कार दिए जा चुके हैं, जिसमें 104 लोग और 27 संगठन शामिल है। इसके अलावा 104 विजेताओं में से 16 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

          2018 के अन्य नोबेल पुरस्कार (अभी तक के)

चिकित्सा
🍵चिकित्सा के लिए साल 2018 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी. एलिसन और तासुकू होंजो को चुना गया है। दोनों को ये पुरस्कार कैंसर थेरपी की खोज के लिए मिला है।

भौतिक
🍵भौतिक का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के आर्थर अश्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को दिया गया। इन तीनों वैज्ञानिकों को लेजर फिजिक्स फील्ड में किए गए आविष्कारों के लिए सम्मानित किया गया है।

रसायन
🍵रसायन का नोबेल भी तीन लोगों को दिया गया, जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है।

          जरूर पढ़ें
🍵हर साल शांति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
🍵हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है. पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
🍵बता दें, डायनामाइट का आविष्‍कारक एल्फ्रेड नोबेल की याद में हर साल साहित्य नोबेल पुरस्कार पुरस्कार दिया जाता है।

हिंद महासागर से सटे देशों के संगठन के 21 देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार किया
🍵नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि आईओआरए (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन) के 21 सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पर दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार कर लिया है।
🍵ग्रेटर नोएडा में आयोजित मंत्रिस्‍तरीय बैठक में इसका अनुमोदन (approval) किया गया।
🍵घोषणा पत्र के तहत प्रौद्योगिकी विकास संवर्धन और हस्तांतरण, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी मजबूत करने तथा संगठन और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना शामिल है।

          परीक्षा की नज़र से
🍵बता दें, बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री का नाम है आर के सिंह।
🍵आईओआरए के महासचिव हैं नोमवुयो एन नोकवे।
🍵आईओआरए का पूरा नाम है -हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association)

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समारोह आज से लखनऊ में शुरू
🍵उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चार दिवसीय भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान समारोह - ''आईआईएसएफ 2018'' 5 अक्टूबर को शुरू हुआ।
🍵राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
🍵केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस कार्यक्रम में विज्ञान के अध्‍यापकों और छात्रों समेत लगभग दस हजार वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

बता दें, इस वर्ष के समारोह का विषय है--परिवर्तन के लिए विज्ञान।
🍵विज्ञान महोत्सव का मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।
🍵महोत्सव में छात्रों को विज्ञान के नियमों को आसान तरीकों से समझाया जायेगा।

भारत-वियतनाम तट रक्षक के बीच अभ्यास
🍵भारत और वियतनाम के तट रक्षकों के बीच 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में तट रक्षक मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
🍵इस दौरान भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक राजेन्द्र सिंह ने किया, जबकि 6 सदस्यीय वियतनामी पक्ष का नेतृत्व वियतनाम तट रक्षक (वीजीसी) के कमांडेंट मेजर जनरल एनगुयेन वैनसन ने किया।
🍵बैठक में दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अनुसार पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।
🍵इसी के मद्देनज़र भारत और वियतनाम के तटरक्षको ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए चेन्नई में 4 अक्टूबर से शुरू हुए एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया।
🍵इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक के कुल तीन जहाज, एक हेलीकॉप्टर व एक डोर्नियर और वियतनाम तटरक्षक का एक जहाज ने हिस्सा लिया।

          यह भी पढ़ें
🍵दोनों देशों के तट रक्षकों के संबंध काफी पुराने हैं और भारतीय तटरक्षक जहाज पेशेवर कार्यों से 2001 से वियतनाम जा रहे हैं।

🍵चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक छोड़ दिया
🍵ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें, उनके खिलाफ वीडियोकॉन लोन मामले में जांच चल रही है।
🍵ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को नया MD और CEO बनाया है। उनको 5 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
🍵बोर्ड ने इस दौरान कहा है कि उनको रिटायरमेंट के फायदों पर मौजूदा जांच पूरी होने के बाद ही फैसला होगा।

          तो ये है मामला
🍵CBI इस बात की जांच कर रही है कि चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी नूपॉवर रिन्यूएबल में वीडियोकॉन ने निवेश किया था।
🍵इस कंपनी को ICICI बैंक ने लोन दिया था, जिसमे किसी तरह के हेर-फेर होने की आशंका जताई जा रही है।
🍵बता दें, कोचर ने 1984 में मैनेजमेंट ट्रेनी को तौर पर ICIC बैंक ज्वाइन किया था।

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सऊदी की मदद से रिफाइनरी की स्थापना की
🍵4 अक्टूबर को पाकिस्तान की केंद्रीय कैबिनेट ने ग्वादर पोर्ट में तेल रिफाइनरी की स्थापना के लिए सऊदी अरब को अपनी मंजूरी दे दी, अब जल्द ही ग्‍वादर पोर्ट पर सऊदी अरब तेल रिफाइनरी बनाएगा।
🍵हालांकि अभी पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच किसी एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
🍵बता दें कि पाकिस्‍तान की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के कार्यकाल के दौरान सऊदी अरब की ओर से किया गया ये पहला बड़ा निवेश है।
🍵आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान को सऊदी अरब के इस निवेश से काफी राहत मिलेगी।

गोवा में होंगे 36वे राष्ट्रीय खेल
🍵गोवा खेल प्राधिकरण ने 36वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय कर दी है।
🍵अगले साल गोवा में 30 मार्च से 14 अप्रैल तक 35 खेलों का आयोजन होगा।
🍵35वें राष्ट्रीय खेल में 30 खेलों को शामिल किया गया था।
🍵34वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी झारखंड और 35वें की केरल ने की थी।
🍵बता दें, नई दिल्ली में शूटिंग और साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा क्योंकि गोवा में इन दो खेलों के लिए सुविधाएं नहीं हैं।

          परीक्षा की नज़र से
🍵गोवा के खेल प्राधिकरण (एसएजी) के कार्यकारी निदेशक वीएम प्रभुदेसाई हैं।

हमारे सौर मंडल के बाहर पहला चंद्रमा खोजा गया
🍵खगोल विज्ञानियों ने हब्बल एवं केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पहले चंद्रमा (एक्जोमून) का पता लगाया है, जो 8,000 प्रकाश वर्ष दूर एक विशालकाय गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।
🍵हमारे सौरमंडल से बाहर स्थित ग्रह को एक्जोप्लैनेट (बहिग्रह) और इसके चंद्रमा यानी उपग्रह को ‘एक्जोमून’ कहते हैं।
🍵अमरीका स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस तरह का विशाल चंद्रमा हमारे खुद के सौरमंडल में नहीं है लेकिन ऐसे 200 प्राकृतिक उपग्रहों को सूचीबद्ध किया गया है।

भारत और कजाकिस्‍तान ने रक्षा और सैन्‍य तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई
🍵रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव के निमंत्रण पर 2 अक्टूबर से राजधानी अस्ताना की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
🍵भारत और कजाकिस्तान रक्षा सहयोग में सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संयुक्त सैन्य अभ्यास, द्विपक्षीय दौरों और युवा कैडैटों के आदान-प्रदान संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।
🍵अब तक भारत ने कजाकिस्तान के 200 से अधिक सैन्य कर्मियों को सैनिक प्रशिक्षण दिया है और दोनों देशों ने पिछले महीने दक्षिणी कजाकिस्तान में कंपनी स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘‘काजिइंड-2018 सफलतापूर्वक पूरा किया।
🍵बता दें, भारत और कजाकिस्तान में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं इसके वजह से दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग की मजबूत बुनियाद है। दोनों देश 2009 से सामरिक क्षेत्र में सहयोगी रहे हैं।
🍵श्रीमती सीतारमण ने कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री और रक्षा एवं वैमानिकी मंत्री को भारत आने तथा फरवरी 2019 में बेंगलूरू में आयोजित किए जाने वाले एयरो इंडिया 2019 में हिस्सा लेने का न्योता दिया।

No comments: