Saturday 4 August 2018

Current Affairs

Current Affairs

1. हाल ही में बिहार के किस जिले में बोरवेल में फंसी एक बच्ची को 30 घंटे से अधिक समय तक चले एक रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया?
a.    अररिया
b.    किशनगंज
c.    मुंगेर√
d.    नालंदा

2. हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    अंजली जोशी
b.    अंकिता प्रधान
c.    दीपक उप्रेती√√
d.    सचिन कादयान

3. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है?
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    हरियाणा
d.    छत्तीसगढ़√√

4. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस भर्ती बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी?
a.    शिक्षक भर्ती बोर्ड
b.    कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड√√
c.    सेना भर्ती बोर्ड
d.    न्यायाधीश नियुक्ति बोर्ड

5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस अधिनियम में संशोधन किये जाने के लिए मंजूरी प्रदान की?
a.    एससी/एसटी एक्ट√√
b.    धूम्रपान निषेध एक्ट
c.    कामकाजी महिला उत्पीड़न एक्ट
d.    अपराध रोकथाम एक्ट

6. भारत सरकार ने किस देश के साथ सतत शहरी विकास हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a.    फ्रांस
b.    इज़राइल
c.    लेबनान
d.    जर्मनी√√

7. अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा विधेयक-2019 पारित कर काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवरसरीज़ थ्रू सैंक्शंस (सीएएटीएस) ऐक्ट के तहत रूसी रक्षा उपकरणों की खरीदारी पर किस देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों में ढील दे दी है?
a. भारत√√
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

8. किस देश में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर पाबंदी का कानून 01 अगस्त 2018 से लागू हो गया?
a. फ्रांस
b. डेनमार्क√√
c. जर्मनी
d. स्पेन

9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगस्त 2018 को कितने सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
a. 10
b. 20
c. 30
d. 05√√

10. केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक में 51% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंज़ूरी दे दी है?
a. आईडीबीआई बैंक√√
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. देना बैंक
d. भारतीय स्टेट बैंक

11. भारत के खिलाफ पहले मैच में उतरने के साथ इंग्लैंड टीम क्रिकेट इतिहास में कितने टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई?
a. 1000 टेस्ट√√
b. 500 टेस्ट
c. 200 टेस्ट
d. 100 टेस्ट

12. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
a. 25 जुलाई
b. 18 जुलाई
c. 05 जुलाई
d. 29 जुलाई√√

उत्तर:
1. c. मुंगेर
विवरण: बिहार के मुंगेर जिले में बोरवेल में फंसी एक बच्ची को 30 घंटे से अधिक समय तक चले एक रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया.

2. c. दीपक उप्रेती
विवरण: राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में दीपक उप्रेती को नियुक्त किया गया है| दीपक 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

3. d. छत्तीसगढ़
विवरण: छत्तीसगढ़ में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है.  इससे पेंशनभोगियों को ऑनलाइन पेंशन और भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी.

4. b. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्रक मोदी की अध्योक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृ‍षि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की. 

5. a. एससी/एसटी एक्ट
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 01 अगस्त 2018 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की.

6. d. जर्मनी
विवरण: भारत और जर्मनी ने वित्तीय और तकनीकी सहयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते में शहरी विकास पर प्रमुखता से जोर दिया गया है.

7. a. भारत
विवरण: अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा विधेयक-2019 पारित कर काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवरसरीज़ थ्रू सैंक्शंस (सीएएटीएस) ऐक्ट के तहत रूसी रक्षा उपकरणों की खरीदारी पर भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों में ढील दे दी है.

8. b. डेनमार्क
विवरण: डेनमार्क में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर पाबंदी का कानून 01 अगस्त 2018 से लागू हो गया.

9. d. 05
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया. राष्ट्रपति कोविंद ने बीजेडी सांसद भर्तृहरि महताब को 2017 और टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी को 2016 के उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया.

10. a. आईडीबीआई बैंक
विवरण: केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंज़ूरी दे दी है जिससे इस बैंक में सरकारी हिस्सेदारी घटकर करीब 45% रह जाएगी.

11. a. 1000 टेस्ट
विवरण: भारत के खिलाफ बुधवार को पहले मैच में उतरने के साथ इंग्लैंड टीम क्रिकेट इतिहास में 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई.

12. d. 29 जुलाई
विवरण: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को इन लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा के लिए संदेश फैलाने और पारिस्थितिकीय अखंडता को बनाए रखने में सहायता के लिए मनाया जाता है.

                 By-Ias Aspirant Kushal

No comments: