Friday 20 July 2018

डेली करेंट अफेयर्स : 20 जुलाई

डेली करेंट अफेयर्स : 20 जुलाई

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और किस देश के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की?
a.    ब्राज़ील
b.    इंडोनेशिया
c.    क्यूबा
d.    पेरू

2. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कितने वर्षीय महिला कैदियों को 50 प्रतिशत वास्तविक सज़ा पूरी होने पर विशेष माफ़ी दिए जाने को मंजूरी प्रदान की गई?
a.    40 वर्षीय
b.    45 वर्षीय
c.    50 वर्षीय
d.    55 वर्षीय

3. केंद्र सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की?
a.    देवरिया
b.    बरेली
c.    मैनपुरी
d.    आगरा

4. यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में किस सर्च इंजन पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की है?
a.    याहू
b.    बिंग
c.    एओएल
d.    गूगल

5. हाल ही में किस देश ने दो साल बाद आपातकाल हटाए जाने की घोषणा की?
a.    पाकिस्तान
b.    तुर्की
c.    ईरान
d.    रूस

6. सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिण भारत के किस मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा करने को उनका अधिकार बताया?
a.    सबरीमाला मंदिर
b.    वेंकटेश्वर मंदिर
c.    पद्मनाभन मंदिर
d.    तिरुमाला मंदिर

7. रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2015-17 के बीच देश में रेलवे पटरियों पर ट्रेनों की टक्कर से कितने  लोगों की मौत हुई है?
a.    22,000
b.    49,790
c.    36,658
d.    87,115

8. राज्यसभा के पूर्व सांसद का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया है?
a.    करन सिंह चौहान
b.    आचार्य महिपाल सिंह
c.    चंदन मित्रा
d.    जेबीएस कपूर

9. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल में एक ग्रह के 12 और चंद्रमाओं की खोज के बाद किस ग्रह के सबसे अधिक चांद हो गये हैं?
a.    शनि
b.    बृहस्पति
c.    शुक्र
d.    मंगल

10. कॉमनवेल्थ गेम्स की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं जिन्होंने हाल ही में फ्रांस में आयोजित सोतेविले ऐथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता?
a.    नीरज चोपड़ा
b.    जतिन दास
c.    अमित लोखंडे
d.    विपिन महाजन

उत्तर:
1. c. क्यूबा
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योमपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और क्यूबा के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की.

2. d. 55 वर्षीय
विवरण: महिला कैदी जिसकी आयु 55 वर्ष या इससे अधिक हो और जिसने अपनी 50 फीसदी वास्ताविक सजा अवधि पूरी कर ली हो, उसे विशेष माफ़ी दी जाएगी.

3. a. देवरिया
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र प्रायोजित योजना के चरण 2 के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

4. d. गूगल
विवरण: यूरोपीय संघ ने 18 जुलाई 2018 को यह घोषणा की कि गूगल द्वारा अपने वर्चस्व का गलत फायदा उठाया गया जिसके कारण गूगल पर 5 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है.

5. b. तुर्की
विवरण: तुर्की में जुलाई 2018 को राष्ट्रव्यापी आपात स्थिति को समाप्त कर दिया गया है. दो वर्ष पहले तख्ता पलट की नाकाम कोशिश के बाद आपात स्थिति लगाई गई थी.

6. a. सबरीमाला मंदिर
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश करने और प्रार्थना करने के मामले की सुनवाई करते हुए सबरीमाला मंदिर कोई निजी संपत्ति नहीं है, यह एक सावर्जनिक संपत्ति है.

7.  b. 49,790
विवरण: रेल मंत्रालय के मुताबिक, 2015-2017 के बीच देश में रेलवे पटरियों पर ट्रेनों की टक्कर से 49,790 लोगों की मौत हुई है.

8. c. चंदन मित्रा
विवरण: बीजेपी से राज्यसभा सांसद रहे चंदन मित्रा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

9. b. बृहस्पति
विवरण: बृहस्पति सौरमंडल में सबसे ज़्यादा ज्ञात चंद्रमा वाला ग्रह बन गया है और इसके कुल चंद्रमाओं की संख्या 79 हो गई है.

10. a. नीरज चोपड़ा
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित सोतेविले ऐथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता.

No comments: