Thursday 21 June 2018

Current affairs MCQ

अब google पर केवल allsarkariexam ही सर्च करें |

Follow & Share This Page..🙃👇..
Current affairs MCQ

1. इंग्लैंड में ‘किया सुपर लीग’ में उपस्थित होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर कौन होंगी?
a. स्मृति मंधाना
b. हरमनप्रीत कौर
c. मिताली राज
d. झूलन गोस्वामी


2. सोयाज़-2.1 बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके किस देश ने सफलतापूर्वक ग्लोनस-एम पोजिशनिंग उपग्रह लॉन्च किया है?
a. यूनाइटेड स्टेट्स
b. रूस
c. चीन
d. जापान

3. हाल ही में किये एक अध्ययन के अनुसार समुद्र में कचरे के लिए 10 नदियां जिम्मेदार हैं, इनमें भारत की कौन सी नदी दूसरे स्थान पर है?
a. यमुना
b. ब्रह्मपुत्र
c. कोसी
d. गंगा

4. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में कोलंबिया के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप मे चुनाव जीता?
a. इवान ड्यूक
b. गुस्तावो पेट्रो
c. जुआन मैनुअल सैंटोस
d. पीटर रौड्रिक

5. मेसेडोनिया ने हाल ही में अपना नाम बदलकर क्या रख लिया है?
a. उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य
b. मकदूनिया गणराज्य
c. कंट्री ऑफ़ सिकंदर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

6. निम्नलिखित में से किस देश ने भारत के साथ अपने एक द्वीप पर नौसेनिक परियोजना रद्द करने की घोषणा की?
a. जिबूती
b. रवांडा
c. सेशेल्स
d. फिजी

7. किस नासा अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष में अधिकतम समय बिताया है?
a. पेगी व्हिटसन
b. रिकी अर्नाल्ड
c. एंटन शकाप्लेरोव
d. स्कॉट केली

8. भारतीय मूल की किस अमेरिकी महिला को अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है?
a. अर्चना भार्गव
b. कोमल सचदेवा
c. दिव्या सूर्यदेवरा
d. इनमें से कोई नहीं

9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेसर्स एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को अधिकतम किस सीमा तक अतिरिक्त शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है?
a. 32,000 करोड़
b. 40,000 करोड़
c. 30,000 करोड़
d. 24,000 करोड़

10. निम्न में से किस देश में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने पहले विदेशी प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया है?
a. चीन
b. वियतनाम
c. नेपाल
d. रूस

11. सोलर चरखा मिशन का पहला चरण निम्न में से कितने क्लस्टर में लॉन्च किया जाएगा?
a. 40 क्लस्टर
b. 30 क्लस्टर
c. 100 क्लस्टर
d. 50 क्लस्टर

12. डब्ल्यूएचओ के मानकों के मुताबिक भारत के लिए प्रति लीटर पानी में यूरेनियम की मात्रा कितने माइक्रोग्राम तय की गई है?
a. 40 माइक्रोग्राम
b. 70 माइक्रोग्राम
c. 30 माइक्रोग्राम
d. 80 माइक्रोग्राम

उत्तर:
1. a. स्मृति मंधाना
विवरण: भरतीय महिला क्रिकेट ओपनर स्मृति मंधाना इंग्लैंड की महिला लीग किया सुपर लीग में उपस्थित होने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी.

2. b. रूस
विवरण: रूस ने सोयाज़-2.1 बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके सफलतापूर्वक ग्लोनस-एम पोजिशनिंग उपग्रह लॉन्च किया है.

3. d. गंगा
विवरण: हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि दुनियाभर के समंदरों में मिल रहे कचरे के लिए 10 नदियां सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं. इनमें चीन की यांग्त्जे नदी पहले नंबर पर है जो कि चीन की सबसे लंबी नदी है.

4. a. इवान ड्यूक
विवरण: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में संपन्न राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के उम्मीदवार इवान ड्यूक ने जीत हासिल की. वे कोलंबिया के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रपति बने हैं.

5. a. उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य
विवरण: मेसेडोनिया ने हाल ही में अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य (Republic of North Macedonia) रखने की घोषणा की है.

6. c. सेशेल्स
विवरण: सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने असम्पशन द्वीप पर भारत की मदद से सैन्य अड्डा बनाने की परियोजना को रद्द कर दिया है.

7. a. पेगी व्हिटसन
विवरण: अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन ने 15 जून 2018 को नासा से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है. नासा की ऐस्ट्रनॉट पेगी व्हिटसन ने अमेरिका के सभी अंतरिक्षयात्रियों में से सबसे अधिक समय अंतरिक्ष में बिताया है

8. c. दिव्या सूर्यदेवरा
विवरण: भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है.

9. d. 24,000 करोड़
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेसर्स एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को अधिकतम 24,000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

10. b. वियतनाम
विवरण: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 जून 2018 को वियतनाम के हनोई में सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न रक्षा इकाई भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड़ (बीईएल) के पहले प्रतिनिधि दफ्तर का उद्घाटन किया.

11. d. 50 क्लस्टर
विवरण: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सोलर चरखा मिशन की शुरूआत राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 27 जून 2018 को नई दिल्ली में करेंगे.

12. c. 30 माइक्रोग्राम
विवरण: डब्ल्यूएचओ के मानकों के मुताबिक भारत के लिए प्रति लीटर पानी में यूरेनियम की मात्रा 30 माइक्रोग्राम तय की गई है.