Wednesday 10 February 2021

असम चाह बगीचार धन पुरस्कार मेला योजना

(Assam Chah Bagichar Dhan Puraskar Mela Scheme)

संदर्भ:

हाल ही में, असम के गुवाहाटी में चाह बगीचार धन पुरस्कार मेला (Chah Bagichar Dhan Puraskar Mela Schemeके तीसरे चरण का आयोजन किया गया।

योजना के बारे में:

  • चाह बगीचार धन पुरस्कार मेला योजना की शुरुआत वर्ष 2017- 18 में असम सरकार द्वारा की गयी थी।
  • इसका उद्देश्य, चाय बागान क्षेत्रों में लोगों को बैंक खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस योजना के तहत, चाय समुदाय के श्रमिकों के लिए उनके बैंक खातों में 2500 रु प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता:

  1. असम के निवासी तथा चाय बागानों में काम करने वाले व्यक्ति।
  2. बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली महिलाएं।

भारत में चाय उत्पादन:

टी बोर्ड इंडिया के अनुसार, भारत की वैश्विक चाय निर्यात में 14% की भागेदारी है, तथा देश में उत्पादित होने वाली कुल चाय का लगभग 20% निर्यात किया जाता है।

चाय उद्योग में भारत:

  1. विश्व में चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।
  2. विश्व में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  3. विश्व में चाय का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

भारत में चाय उत्पादित करने वाले स्थान:

भारत में चाय का रोपण और खेती, असम, दार्जिलिंग, दक्षिण भारत की नीलगिरी पहाड़ियों और हिमालय की तलहटी के तराई क्षेत्रों में की जाती है।

चाय उत्पादन हेतु आवश्यक दशाएं:

  • जलवायु: चाय एक उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु का पौधा है, तथा ऊष्ण एवं आर्द्र जलवायु में अच्छी तरह से वृद्धि करता है।
  • तापमान: 20 ° -30 ° C
  • वर्षा: 150-300 सेमी वार्षिक वर्षा।
  • मृदा: भुरभुरी उप-मृदा सहित अल्प मात्रा में अम्लीय मृदा, जिसमे पानी का मुक्त रूप से रिसाव होता रहे।

No comments: