Friday 1 January 2021

सातवीं अनुसूची

 

सातवीं अनुसूची


(Seventh Schedule)

संदर्भ:

हाल ही में, भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry- CII) द्वारा पर्यटन को समवर्ती सूची में शामिल करने की मांग की गयी है।

CII के अनुसार, इससे पर्यटन क्षेत्र को केंद्र और राज्यों द्वारा प्रभावी ढंग से विनियमित किया जा सकेगा और साथ ही पर्यटन के विकास हेतु केंद्र और राज्य नीतियां बनाने में सक्षम होंगे।

संविधान की सातवीं अनुसूची

संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत सातवीं अनुसूची संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन से संबंधित है।

इसमें तीन सूचियाँ सम्मिलित हैं- संघ सूचीराज्य सूची और समवर्ती सूची।

  • इसमें, संघीय सूची के तहत दिये गये विषयों पर केन्द्र सरकार को कानून बनाने का अधिकार है, तथा राज्य सूची में वर्णित विषयों पर राज्य सरकारों को कानून बनाने के अधिकार प्रदान किया गया है।
  • दूसरी ओर समवर्ती सूची के अंतर्गत आने वाले विषयों पर केन्द्र और राज्य दोनों को कानून बनाने का अधिकार है। हालाँकि किसी विवाद की स्थिति में केन्द्र द्वारा निर्मित कानून ही मान्य होंगे।

No comments: