Wednesday 19 February 2020

Indian Polity

Indian Polity 

Q.1) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य कौन था ?
- केरल (विधानसभा उपचुनाव, अप्रैल 1982 ई. में)

Q.2) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] से पूरा चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौन था ?
- गोवा [Goa]

Q.3) तारांकित प्रश्न [Starred Question] क्या है ?
- जिन सवालों को जवाब सदस्य तुरंत सदन में चाहता है उसे तारांकित प्रश्न [Starred Question] कहा जाता है।

Q.4) अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] क्या है ?
जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित में चाहता है, तो उन्हें अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] कहा जाता है 

Q5) स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] होता है ?
स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] किसी लोक महत्व [Public Interest] के मामले पर पेश किया जाता है जब ये स्वीकार [Accept] कर लिया जाता है तब लोक महत्व [Public Interest] के कार्य के लिये सदन का नियमित कार्य [Regular Work] रोक दिया जाता है। इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए [Proposal to Introduce] न्यूनतम 50 सदस्यों की स्वीकृति [Acceptance] जरूरी है। 

 

Q.6) धन विधेयक [Money Bill] है क्या ?
संसद में राजस्व [Revenue] एकत्र करने या अन्य प्रकार के धन संबंधित विधेयक को धन विधेयक [Money Bill] कहा जाता है। धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है। धन विधेयक [Money Bill] को पुनः विचार के लिये राष्ट्रपति लौटा नहीं सकता है।

Q.7) विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] है, क्या ?
विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] में भारत की संचित निधि [Consolidated Funds] पर भारित व्यय की पूर्ति के लिये धन तथा सरकार के खर्च के लिये अनुदान की मांग शामिल होती है। भारत में संचित निधि [Consolidated Funds] में से कोई भी धन विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] के अधीन ही निकाला जा सकता है। 

Q.8) प्रश्नकाल [Question Hour] होता है ?
जब संसद [Parliament] की कार्यवाही शुरू होती है उसके शुरू के पहला घण्टा सामान्यतः प्रश्नकाल [Question Hour] कहलाता है। 

Q.9) शून्यकाल [Zero Hour] होता है ? 
- संसद [Parliament] के दोनों सदनों में प्रश्नकाल [Question Hour] के ठीक बाद के समय को शून्यकाल [Zero Hour] कहा जाता है। शून्यकाल [Zero Hour] का लोकसभा या राज्यसभा की प्रक्रिया तथा संचालन नियम में कोई उल्लेख नहीं है। 

Q.10) सदन का स्थगन [Adjournment of the House] होता है ?
- स्थगन द्वारा सदन के कामकाज को विनिर्दिष्ट समय [Specified Time] के लिये स्थगित कर दिया जाता है। 

Q.11) अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] है ?
सदन में किसी सदन [Parliament] द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से किसी विषय पर दिये गये जवाब का स्पष्टीकरण [Explanation] के लिये अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] पूछने की अनुमति प्रदान करता है ।

Q.12) विघटन [Dissolution] होता है ?
केवल लोकसभा का ही विघटन हो सकता है। इससे लोकसभा भंग [Dissolve Parliament] हो जाती है। 

Q.13) उच्च न्यायालयों [High Court] के न्यायाधीशों [Judge] को किसके समक्ष शपथ लेना पड़ता है ?
- राज्यपाल [Governor]

Q.14) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश [High Court Chief Justice] की नियुकित [Appointment] कौन करता है ?
सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] तथा उस राज्य के राज्यपाल [State Governor] से परामर्श लेकर भारत का राष्ट्रपति [President] इसकी नियुक्ति करता है।

Q.15) हाईकोर्ट [High Court] के उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति [Appointment] कौन करता है ?
- संबंधित राज्य [Related States] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] की सलाह लेकर इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

Q.16) उच्च न्यायालय [हाईकोर्ट] के न्यायधीशों के रिटायरमेंटा [Retirement] की अधिकतम आयु सीमा कितनी होती है ?
- 65 वर्ष 

Q.17) कदाचार [Misconduct] और असक्षमता [disability] के आधार पर हाईकोर्ट [High Court] के किसी जज को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
- महाभियोग प्रक्रिया [Impeachment process] (इस प्रक्रिया अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के जज को भी हटाया जाता है)

Q.18) अविश्वास प्रस्ताव [No confidence Motion] क्या है?
यह प्रस्ताव लोकसभा [LokSabha] या विधानसभा [VidhanSabha] में विपक्षी दलों [Opposition] द्वारा लाया जाता है। दरअसल ये प्रस्ताव सत्तारूढ़ पार्टी [Ruling Party] या गठबंधन [Alliance] के बहुमत की परीक्षा होती है। अगर ये प्रस्ताव [Motion] पारित हो जाता है, तो मंत्रिपरिषद् [Council of Ministers] को इस्तीफा देना पड़ता है अर्थात् उसकी सरकार गिर [Government collapses] जाती है।

No comments: