Friday 22 June 2018

UPPSC प्रारंभिक परीक्षा को 60 दिन में कैसे पास करें (भाग-2)

अब google पर केवल allsarkariexam ही सर्च करें |

इस बार से UPPSC ने नकारात्मक अंकन की व्यवस्था शुरू की है। इस कारण यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम कुछ ऐसे टॉपिक तैयार कर लें जिससे हमेशा प्रश्न आते हों। इससे दो
फायदे होते हैं एक तो हम सिर्फ एग्जाम ओरिएंटेड पढ़ाई कर पाते हैं और अनावश्यक चीजों को पढ़ने से बच जाते हैं और; दूसरा यह लाभ होता है कि हम अनावश्यक चीजों को ना पढ़कर अपना समय बचा लेते हैं जिससे महत्वपूर्ण टॉपिक का बार-बार रिवीजन कर लेते हैं।
इस लेख में हम इतिहास विषय को तीन भागों (अति महत्वपूर्ण, महत्वपूर्ण और कम महत्वपूर्ण) में विभाजित करके देखेंगे। मेरा ज्ञान बेहद सीमित है अतः यह ना बोलें कि क्या मैंने ही UPPSC  का पेपर सेट किया है ? मैंने इन टॉपिकों का वर्गीकरण  पिछले 25 वर्षों के पेपर के आधार पर किया है।

अति महत्वपूर्ण टॉपिक-
1.प्राचीन भारत- हड़प्पा सभ्यता, वैदिक काल, चारों वेद, मौर्यकाल के सामाजिक,आर्थिक और प्रशासनिक (महत्वपूर्ण नाम) पहलु, बौद्ध और जैन धर्म, महाजनपद, भारतीय दर्शन, पाल-राष्ट्रकूट और प्रतिहार वंश।
2.मध्य कालीन भारत- भक्ति काल, सूफी सन्त, सल्तनत काल एवं स्थापत्य, मुगलकाल एवं मुगलकालीन स्थापत्य।
3.आधुनिक भारत - ब्रिटिश गवर्नर एवं उनके कार्य, सामाजिक-धार्मिक सुधारक एवं उनके संगठन, पत्र-पत्रिकाएं, कांग्रेस का गठन एवं उसके अधिवेशन, 1905 से 1947 तक का राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन, 1773, 1813, 1861, 1909, 1919, 1935 और 1947 के एक्ट, जनजातीय एवं कृषक आंदोलन।

महत्वपूर्ण टॉपिक-
1.प्राचीन भारत- मौर्योत्तर काल, गुप्त काल, गुप्तोत्तर काल, चोल वंश, दक्षिण के अन्य राज्य, विजय नगर साम्राज्य, विदेशी यात्रियों का भारत आगमन,
2.मध्य कालीन भारत- 1857 का विद्रोह, प्रांतीय राज्यवंश, मराठा राज्य और संघ
3.आधुनिक भारत- भारत में यूरोपीय कंपनी का आगमन, प्रांतीय स्वायत्त राज्य, भारत में समाचार पत्रों का विकास, भारत में शिक्षा का विकास,

कम महत्वपूर्ण टॉपिक-
1.भारतीय रियासतें,आधुनिक स्थापत्य कला,मजदूर आंदोलन,वामपंथी राजनीति

कला एवं संस्कृति-
1.अति महत्वपूर्ण- जैन और बौद्ध कालीन स्थापत्य, मंदिर निर्माण शैली, मुगल कालीन स्थापत्य, शास्त्रीय नृत्य, चोल कालीन स्थापत्य, UNESCO के भारतीय वैश्विक धरोहर

पुस्तकें-
1.पुरानी NCERT की 11 और 12 कक्षा की इतिहास (अगर मक्खन लाल की प्राचीन भारत की NCERT मिल जाए तो और सही) 
2.रिवीजन किताब से ही करें और साथ ही मेरी UPPSC MOCK TEST PAPER की किताब खरीद लें (प्रश्न के साथ रिवीजन के लिए यह पर्याप्त होगी: जून अंत तक बाजार में आ जाएगी)

उपर्युक्त तीन भागों में से अति महत्वपूर्ण भाग से 65 प्रतिशत, महत्वपूर्ण भाग से 25 प्रतिशत एवं कम महत्वपूर्ण भाग से 10 प्रतिशत प्रश्न मिल सकते हैं। यदि आपको लेख से फायदा मिला हो तो शेयर करें जिससे अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सके। क्रमश जारी.........