Wednesday 12 February 2020

अब्राहम लिंकन (राष्ट्रपति)

अब्राहम लिंकन (राष्ट्रपति)
* अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे
* अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को एक गरीब परिवार में हुआ था
* अब्राहम लिंकन को आधुनिक युग के सबसे महान व्यक्तियों में से एक माना जाता है
* अब्राहम लिंकन अमेरिका के अब तक के राष्ट्रपतियों में सबसे लंबे थे उनका कद 6 फुट 4 इंच था
* एक समय ऐसा भी आया जब लिंकन बहुत उदास थे और वह अवसाद के शिकार हो गए थे
* जब लिंकन 9 साल के थे तभी उनकी माता का जहरीला दूध पीने से निधन हो गया था
* लिंकन को सौतेली मां ने सगी मां से ज्यादा स्नेह और मार्गदर्शन दिया
* अब्राहम लिंकन अमेरिका के इकलौते ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनके नाम एक पेंटेट है
* अब्राहम लिंकन की यांत्रिक समस्याओं में रुचि थी और वह खोजबीन में लगे रहते थे
* अब्राहम लिंकन ने वकालत का पेशा अपनाया था
* अब्राहम लिंकन की बिल्ली व्हाइट हाउस की डिनर टेबल पर बैठकर खाना खाती थी
* अब्राहम लिंकन अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो दाढ़ी रखते थे
* अब्राहम लिंकन असफलता से कभी निराश नहीं हुए
> 21 वर्ष की उम्र में वार्ड मेंबर का चुनाव हार गए
> 22 वर्ष की उम्र में शादी करने में असफल रहे
> 24 वर्ष की उम्र में बिजनेस में असफल रहे हैं
> 27 वर्ष की उम्र में पत्नी ने तलाक दिया
> 32, 37, 42, 43 की उम्र में संसद का चुनाव हार गए
* अब्राहम लिंकन 52 वर्ष की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपति बने
* अमेरिकी गृहयुद्ध अब्राहम लिंकन के कार्यभार संभालने के महज 1 महीने बाद हुआ था लिंकन यह युद्ध जीत गए थे
* अमेरिकी गृहयुद्ध जीतने के बाद लिंकन ने सबसे पहले दास प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया
* 1842 में लिंकन ने मैरी टोड से विवाह किया जिनसे हुए 4 बच्चों में 3 का 18 वर्ष की उम्र से पहले ही निधन हो गया
* एक बार लिंकन अपने पड़ोसी से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की जीवनी का पुस्तक लेकर आए उसी दिन जोरों की बारिश में वह पुस्तक भींग गई लिंकन उस पुस्तक का दाम खेतों में मजदूरी करके चुकाया
* बराक ओबामा अब्राहम लिंकन का बहुत सम्मान करते थे इसलिए वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले उस जगह पर गए जहां से लिंकन ने अपनी राजनीतिक कैरियर शुरू की थी
* अब्राहम लिंकन ने कहा था
"जब मैं कुछ अच्छा करता हूं तो अच्छा अनुभव करता हूं और जब मैं कुछ बुरा करता हूं तो बुरा अनुभव करता हूं यही मेरा धर्म है"
* अब्राहम लिंकन का निधन 15 अप्रैल 1865 को हुआ था
* 1876 में दो चोर अब्राहम लिंकन की कब्र से लाश चोरी कर रहे थे लेकिन असफल रहे

No comments: