
2. भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध खेले गये दूसरे टी-20 मैच में अपने करियर के 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच पूरे किये। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने की सूची में पाकिस्तान के शोएब मलिक पहले स्थान पर हैं, उन्होंने 111 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं।
3. उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले के निकट कालापानी को भारतीय मानचित्र में दिखाए जाने का नेपाल ने विरोध किया है। नेपाल कालापानी पर अपना दावा करता है। गौरतलब है कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस स्थान पर भारत की ITBP का नियंत्रण है।
4. हाल ही में कलकत्ता में 81 वर्षीय कवियित्री नबनीता देव सेना का निधन हुआ। उन्होंने कवियित्री के साथ-साथ उपन्यासकार तथा स्तंभकार भी थीं। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के कोलोराडो कॉलेज में अध्यापिका के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1958 में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से विवाह किया था।
5. भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा के तट पर ‘Regional Level Search and Rescue Workshop and Exercise 2019 : ReSAREX- 19’ का आयोजन किया। इस दो दिवसीय इवेंट में तटरक्षक बल की कुशलता और तैयारी को परखा गया।
इस अभ्यास में तटरक्षक बल की ओर से डोर्निएर एयरक्राफ्ट, 5 ICG पोत तथा चेतक हेलिकॉप्टर ने हिस्सा लिया।
6. संयुक्त अरब अमीरात सर्वोच्च परिषद् ने शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान को चौथी बार संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। उन्हें पहली बार 3 नवम्बर, 2004 को राष्ट्रपति चुना गया था।
7. भारत में प्रतिवर्ष 7 नवम्बर को राष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य आम लोगों मंर कैंसर की रोकथाम तथा इसके शीघ्र निदान के लिए जागरूकता फैलाना है। 7 नवम्बर को महान वैज्ञानिक मैडम क्यूरी जन्म दिवस भी मनाया जाता है। उन्हें रेडियम तथा पॉलोनियम की खोज के लिए जाना जाता है, उनके खोज कार्य से कैंसर के उपचार के लिए रेडियोथेरेपी का उपयोग शुरू हो सका।
8. मुंबई के डॉ. विजय शेट्टी IODA (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन) के जनरल वाईस प्रेसिडेंट बनने वाले पहली भारतीय तथा एशियाई व्यक्ति बन गये हैं। IODA (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन) की स्थापना 1986 में की गयी थी, यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, 50 से अधिक देश इसके सदस्य हैं।
9. भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच“समुद्र शक्ति” नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के बीच इंटरओपेराबिलिटी में वृद्धि करना है। यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।
10. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने भुगतान सम्बन्धी सेवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया GeM पोर्टल पर पंजीकृत यूजर्स को GeM पूल एकाउंट्स, परफॉरमेंस बैंक गारंटी तथा अर्नेस्ट मनी डिपाजिट इत्यादी से सम्बंधित सेवाएं मुहैया करवाएगा।
No comments:
Post a Comment