Thursday 14 November 2019

10-11 Nov 2019 Current Affairs In Hindi

1. स्पेन और नीदरलैंड्स मिलकर 2022 महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन करेंगे। जबकि 2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा।
2. स्टार तथा डिज्नी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता को गूगल इंडिया का नया कंट्री मेनेजर, सेल्स व ऑपरेशन वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वे 2020 में पदभार संभालेंगे। वे मुंबई में अपना कार्य करेंगे। उन्होंने स्टार तथा डिज्नी को भारत में शिखर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने ‘प्रो कबड्डी लीग’ तथा फुटबॉल प्रतियोगिता ‘इंडियन सुपर लीग’ के लांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
3. अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय ने जेनेटिक टेस्टिंग के लिए दिल्ली में एम्स तथा मणिपाल में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के साथ साझेदारी की है। इस जेनेटिक शोध के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ द्वारा 2.3 मिलियन डॉलर की ग्रांट प्रदान की जा रही है।

4. टाटा ट्रस्ट्स ने सेंटर फॉर सोशल जस्टिस के साथ मिलकर इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 जारी की, इस रिपोर्ट में न्याय प्रदान के मामले में महाराष्ट्र को पहला स्थान प्रदान किया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र के बाद केरल, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा का स्थान है।
5. मेलबोर्न में ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन 2019 का आयोजन 7 नवम्बर को किया गया। अगले वर्ष इस सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जायेगा। इस सम्मेलन में आतंकी फंडिंग तथा रेडिक्लाईजेशन पर चर्चा की जाती है।
6. 19वीं इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA)-COM (काउंसिल ऑफ़ मिनिस्टर्स) का आयोजन दुबई में 5 से 7 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया। इस सम्मेलन में 2019-21 के लिए इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) की चेयरमैनशिप संयुक्त अरब अमीरात को सौंपी गयी।
7. नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायुड ने आपातकालील औषधि पर 10वें एशियाई सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन स्थिति में फर्स्ट ऐड की विधि से अवगत करवाना है तथा उनके फर्स्ट ऐड प्रदान करने के बारे में प्रशिक्षण देना है।
8. राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसन्धान संस्थान (NEERI) ने वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) के साथ मिलकर भारत की प्रथम वायु प्रदूषण वेब रिपॉजिटरी ‘IndAIR’ को लांच किया है। इसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता से सम्बंधित अध्ययन को सबके लिए उपलब्ध करवाना है।
9. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) एक सशस्त्र बल है, इसका कार्य भारत के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करना है। एसपीजी का गठन भारतीय संसद द्वारा 1988 में की गयी थी। हाल ही में एसपीजी सुर्ख़ियों में रहा है, सेंट्रल सरकार ने कांग्रेस अध्यक्षता सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी तथा प्रियंका गाँधी वाड्रा के एसपीजी कवर को हटाने का निर्णय लिया है। अब इन्हें CRPF की Z-प्लस सुरक्षा प्रदान की जायेगी।
10. प्रथम संस्कृत भारती विश्व सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 9 से 11 नवम्बर के बीच किया गया। यह इस प्रकार का प्रथम वैश्विक सम्मेलन था। इस सम्मेलन में विश्व भर से संस्कृत प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

No comments: