Thursday 14 November 2019

08 Nov 2019 Current Affairs in Hindi

1.बांग्लादेश सरकार ने इस्लामिक संगठन ‘अल्लार दोल’ पर प्रतिबन्ध लगाया है। यह प्रतिबन्ध सार्वजनिक सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए लगाया गया है। गौरतलब है कि यह बांग्लादेश में उग्रवाद के लिए प्रतिबंधित किया जाने वाला 9वां इस्लामिक संगठन है।
2. चीन ने हाल ही में अल्झाइमर रोग के लिए विश्व की पहली दवा ‘GV-971’ को मंज़ूरी दी। इस दवा से रोग की हल्की किस्म को ठीक किया जा सकता है। अल्झाइमर एक मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले रोग है जिससे धीरे-धीरे स्मृति, सोचने की क्षमता तथा छोटे मोटे काम करने की क्षमता क्षीण होती है।
3. कार्बन ब्रीफ के विश्लेष्ण के अनुसार 2019 में भारत के कार्बन उत्सर्जन में 2% की कमी आने के आसार हैं। इस कमी का मुख्य कारण कोयले पर आधारित उर्जा उत्पादन में कमी तथा नवीकरणीय उर्जा उत्पादन में वृद्धि है।

4. रूस की राजधानी मास्को में 19th India-Russia Inter-Governmental Commission on Military and Military-Technical Cooperation (IRIGC-M&MTC) का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रूसी रक्षा मंत्री जनरल सेर्गे शोइगू द्वारा की गयी। रूसी रक्षामंत्री ने DefExpo 2020 में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को भी अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
5. महान नाटककार मोहन राकेश के सम्मान में दिल्ली सरकार द्वारा चार दिवसीय ‘मोहन राकेश नाट्य एवं सम्मान समरोह’ का आयोजन किया जायेगा। इस इवेंट इया उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों को थिएटर के क्षेत्र में उचित मंच प्रदान करना है।
6. प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया जा रहा है। इस इवेंट में बंदरगाहों की सुरक्षा, उत्पादकता तथा निवेश अवसरों पर चर्चा की जायेगी। इसमें क्रूज पर्यटन पर भी चर्चा की जायेगी।
7. अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा। इसका आयोजन 13 से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा।
8. टाटा लिटरेचर लाइव! का आयोजन 14 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस उत्सव में मलयालम काव्य के अग्रणी कवि के. सचिदानंदन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
9. प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने राजस्थान पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन रॉय अवार्ड से सम्मानित करने के निर्णय लिया है, उन्हें 16 नवम्बर को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए उम्मीदवार के चयन की जूरी में जय शंकर गुप्ता, बलविंदर सिंह तथा अशोक उपाध्याय जैसे गणमान्य लोग शामिल थे।
10. निर्यात में खादी उत्पादों को श्रेणीबद्ध करने के लिए केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने खादी उत्पादों के वर्गीकरण के लिए हारम्नाइज़्ड सिस्टम कोड जारी किया गया है। यह एक 6 अंकीय कोड है, जिसका निर्माण विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा किया जाता है। इस कोड का उपयोग कस्टम अधिकारियों द्वारा उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की अनुमति देने के लिए किया जाता है।

No comments: