Thursday 27 September 2018

अमेजन / प्राइम रीडिंग सर्विस भारत में लॉन्च, प्राइम मेंबर्स फ्री में पढ़ सकेंगे 100 से ज्यादा ई-बुक्स

 ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भारत में 'प्राइम रीडिंग सर्विस' को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के लॉन्च होने के बाद अब अमेजन के प्राइम मेंबर्स 100 से ज्यादा ई-बुक्स को हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में फ्री में ही पढ़ सकेंगे। अमेजन प्राइम रीडिंग को सबसे पहले अमेरिका में अक्टूबर 2016 में शुरू किया गया था।

इम मेंबर्स के लिए फ्री है सर्विस

    • अमेजन प्राइम रीडिंग सर्विस प्राइम मेंबर्स के लिए पूरी तरह से फ्री हैं। अमेजन की प्राइम मेंबरशिप 129 रुपए देकर एक महीने के लिए या फिर 999 रुपए में एक साल के लिए ले सकते हैं।
    • जबकि नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम रीडिंग सर्विस नहीं है। अगर प्राइम मेंबर्स नहीं हैं तो फिर अमेजन किंडल पर ही ई-बुक्स पढ़ सकते हैं, जिसके चार्ज 150 रुपए हर महीने है।
    • अमेजन की प्राइम मेंबरशिप अमेजन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ली जा सकती है।

कैसे करें प्राइम रीडिंग सर्विस का इस्तेमाल?

    • प्राइम रीडिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर 'Kindle' ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद लॉग-इन कर फ्री ई-बुक्स पढ़ सकते हैं। इसके अलावा किंडल डिवाइस पर भी फ्री में ई-बुक्स को पढ़ा जा सकता है।

अमेजन प्राइम मेंबरशिप के 5 फायदे

  1. फ्री डिलिवरी

    • प्राइम मेंबर्स को हर प्रोडक्ट की फ्री डिलिवरी मिलती है। प्राइम मेंबर्स अगर 10 रुपए के प्रोडक्ट का भी ऑर्डर करते हैं, तो भी उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होता।
  2. फ्री रिलीज-डेट डिलिवरी

    • प्राइम मेंबर्स को प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के दिन ही डिलिवरी मिल जाती है। हालांकि कुछ प्रोडक्ट्स को पैकेजिंग के हिसाब से थोड़ा समय लगता है। साथ ही कुछ आइटम्स की डिलिवरी भी थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज देकर 2 घंटे के अंदर डिलिवर कर दिया जाता है।
  3. अनलिमिटेड वीडियो-म्यूजिक

    • अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सभी टीवी शो और वीडियो प्राइम मेंबर्स के लिए पूरी तरह फ्री रहते हैं। साथ ही अमेजन प्राइम म्यूजिक पर भी 2 मिलियन से ज्यादा सॉन्ग मिलते हैं, जिन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अब अमेजन में फ्री रीडिंग सर्विस भी मिलेगी।

No comments: