Saturday 25 August 2018

General_Awareness : Questions With Explanation in Hindi

General_Awareness :  Questions With Explanation in Hindi
==================
* हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में बेबीरानी मौर्य को नियुक्त किया गया है| बेबीरानी मौर्य आगरा की मेयर तथा महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है| वर्तमान में बेबीरानी मौर्य उत्तर प्रदेश में बाल आयोग की सदस्य है| बेबीरानी मारग्रेट आल्वा के बाद इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।

* हाल ही में त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कप्तान सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया है| कप्तान सिंह सोलंकी अगस्त 2012 में राज्यसभा के लिए नामांकित किए गए थे| सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|

* हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- मेघालय के राज्यपाल के रूप में तथागत रॉय को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में तथागत रॉय त्रिपुरा के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|

* हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- सिक्किम के राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद चौरसिया को नियुक्त किया गया है| गंगा प्रसाद चौरसिया राजनीति के गलियारे में गंगा बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्तमान में गंगा प्रसाद मेघालय के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|

* कुलदीप नैयर कौन थे?

- कुलदीप नैयर भारत के वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रसिद्ध लेखक थे| नैयर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए कॉलम लेखन भी करते थे| इन्होनें कई प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना भी की थी| इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था| नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे| 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था, अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था| कुलदीप नैयर डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द डेली स्टार, द संडे गार्जियन, द न्यूज, द स्टेट्समैन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान, डॉन पाकिस्तान, प्रभासाक्षी सहित 80 से अधिक समाचार पत्रों के लिए 14 भाषाओं में कॉलम और ऑप-एड लिखते थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

No comments: