Monday 27 August 2018

डेली का डोज़ 27 अगस्त

डेली का डोज़ 27 अगस्त

1. किस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया?
a. गुरुदास कामत
b. रामलाल राही
c. अशोक तंवर
d. कपिल सिब्बल
2. तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?
a. 10%
b. 5%
c. 15%
d. 12%
3. अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?
a. रवांडा
b. सूडान
c. केन्या
d. अंगोला
4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं?
a. बिहार
b. झारखण्ड
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
5. किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है?
a. बिहार सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार
6. निम्न में से किस पूर्व सेना प्रमुख को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है?
a. विजय कुमार सिंह
b. बिक्रम सिंह
c. दलबीर सिंह सुहाग
d. इनमें से कोई नहीं
7. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है?
a. इसरो
b. नासा
c. रौसकॉसमॉस
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया?
a. कप्तान सिंह सोलंकी
b. तथागत रॉय
c. सत्यपाल मलिक
d. लालजी टंडन
9. सीबीएसई ने 2020 से किस कक्षा के एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है?
a. बोर्ड एग्जाम
b. नौवीं
c. आठवीं
d. प्राथमिक स्कूल
10. ईरान द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान का क्या नाम है?
a. तहरीक
b. इन्साफ
c. वज़ीर
d. कौसर
11. भारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंडिकेट नाम से कॉलम लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. अरुण शौरी
b. कुलदीप नैयर
c. अनिल विजयन
d. विष्णु प्रभाकर
12. किस दक्षिण अमेरिकी देश के तेल निर्यात पर अमेरिका द्वारा प्रतिबन्ध लगाए जाने पर वहां आर्थिक संकट पैदा हो गया है?
a. वेनेजुएला
b. पेरू
c. ब्राज़ील
d. एक्वाडोर
13. भारत के किस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता है?
a. अनुज चुघ
b. अभिनव मिश्रा
c. तारिक अनीज़
d. शार्दुल विहान
14. अंकिता रैना ने किस खेल में एशियाई गेम्स के पांचवें दिन कांस्य पदक जीता है?
a. जिम्नास्टिक
b. निशानेबाजी
c. टेनिस
d. बैडमिंटन
15. भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ने कितने प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है?
a. 50
b. 60
c. 70
d. 40
उत्तर:
1. a. गुरुदास कामत
विवरण: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 22 अगस्त 2018 को 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया.
2. b. 5%
विवरण: तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है.
3. c. केन्या
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है.
4. a. बिहार
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं.
5. b. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है.
6. c. दलबीर सिंह सुहाग
विवरण: पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है.
7. b. नासा
विवरण: नासा ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है.
8. c. सत्यपाल मलिक
विवरण: सत्यपाल मलिक हिंसाग्रस्त और राजनीतिक तौर पर अस्थिर जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं.
9. a. बोर्ड एग्जाम
विवरण: सीबीएसई ने 2020 से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है.
10. d. कौसर
विवरण: ईरान ने अपने पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान 'कौसर' का अनावरण किया. यह ईरान द्वारा निर्मित चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है.
11. b. कुलदीप नैयर
विवरण: भारत के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 22 अगस्त को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे. पत्रकारिता के साथ ही वे एक प्रसिद्ध लेखक भी थे.
12. a. वेनेजुएला
विवरण: वेनेजुएला पर आर्थिक प्रतिबंधों के चलते उसका तेल निर्यात 96% तक कम हो गया है जिससे वह की अर्थव्यवस्था संकट में आ गई है.
13. d. शार्दुल विहान
विवरण: एशियाई खेलों में 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक दिलाया.
14. c. टेनिस
विवरण: भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने एशियन गेम्स 2018 के टेनिस एकल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं.
15. a. 50
विवरण: भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक चंदर मोहन ने ऐसे 50 प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है

No comments: