Friday 20 July 2018

ब्रिटिश शासन में पारित किये गए विभिन्न अधिनियम और उनके प्रमुख प्रावधान प्रश्नोत्तर रूप में

$$$---- ब्रिटिश शासन में पारित किये गए विभिन्न अधिनियम और उनके प्रमुख प्रावधान प्रश्नोत्तर रूप में ----$$$

1. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना किस चार्टर एक्ट के द्वारा हुई?
-1600 ई के चार्टर एक्ट द्वारा

2. ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना कार्य कहा से प्रारम्भ किया ?
- सूरत से

3. किस अधिनियम द्वारा कंपनी में गवर्नर जनरल का पद सृजित किया गया?
- 1773 के रेगुलटिंग एक्ट द्वारा

4. कलकत्ता में उच्चतम न्यायलय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा की गयी?
-1773 के रेगुलटिंग एक्ट द्वारा (1774  ई. में )

5. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को बिना लाइसेंस प्राप्त किये व्यापार पर प्रतिबन्ध लगाया गया?
-1773 के रेगुलटिंग एक्ट द्वारा

6. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के व्यापारिक और राजनैतिक क्रिया-कलापो को अलग किया गया?
-पिट्स इंडिया एक्ट,1784

7. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को उपहार लेने पर प्रतिबन्ध लगाया गया?
-रेग्युलेटिंग एक्ट,1773

8. ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की अनुमति कौन से एक्ट द्वारा प्रदान की गयी?
-1813 के चार्टर एक्ट द्वारा

9. कंपनी के भारत में व्यापार के एकाधिकार को किस एक्ट द्वारा समाप्त किया गया?
-1813 के चार्टर एक्ट द्वारा(चीन के साथ व्यापार और चाय के व्यापार के एकाधिकार को छोड़कर)

10. किस एक्ट द्वारा भारतीयों की शिक्षा पर प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया?
-1813 के चार्टर एक्ट द्वारा

11. किस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को सम्पूर्ण भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया एवं देश की शासन प्रणाली का विकेंद्रीकरण कर दिया गया?
-1833 के चार्टर एक्ट द्वारा(भारत का प्रथम गवर्नर जनरल लार्ड विलियम वेंटिक बना)

12. किस अधिनियम द्वारा अंग्रेजो को बिना लाइसेंस भारत आने-जाने,बसने तथा व्यापार करने की स्वतंत्रता प्रदान की गयी?
-1833 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा

13. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के भारत में व्यापारिक एकाधिकार(चीन के साथ व्यापार एवं चाय के व्यापार सहित) को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया?
-1833 ई. का चार्टर एक्ट द्वारा

14. किस अधिनियम द्वारा प्रथम विधि आयोग का गठन किया गया?
-1833 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा(विधि आयोग का प्रथम अध्यक्ष लार्ड मैकाले था)

15.भारत में किस अधिनियम द्वारा दास प्रथा को विधि विरुद्ध घोषित किया गया?
-1833 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा(1843 में दास प्रथा पर रोक लगा दी गयी)

16. सती प्रथा का अंत किस गवर्नर जनरल के द्वारा किया गया?
-विलियम बेंटिक द्वारा

17. किस अधिनियम द्वारा भारत के लिए 12 सदस्यीय विधान परिषद की स्थापना करते हुए कार्यपालकीय एवं विधायी कृत्यों को पृथक कर दिया गया?
-1853 के चार्टर एक्ट द्वारा

18. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नामजदगी के स्थान पर प्रतियोगी परीक्षाओ को आधार बनाया गया?
-1853 के चार्टर एक्ट द्वारा

19. किस अधिनियम द्वारा भारत में कंपनी के शासन को समाप्त कर शासन को 'सम्राट' के हाथो में सौंप दिया गया?
-भारत सरकार अधिनियम,1858

20. किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया?
-भारत सरकार अधिनियम,1858

21. भारत में प्रतिनिधि शासन की शुरुआत किस अधिनियम द्वारा की गयी?
- भारत परिषद अधिनियम,1861

22. भारत में शासन के विकेंद्रीकरण की नींव किस अधिनियम द्वारा पड़ी?
-भारत परिषद अधिनियम,1861

23. भारत के गवर्नर जनरल(वायसराय) को अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अधिनियम द्वारा प्रदान की गयी?
-भारत परिषद अधिनियम,1861

24. भारत में विभागीय प्रणाली की शुरुआत किस अधिनियम द्वारा एवं किस गवर्नर जनरल(वायसराय) द्वारा की गयी?
-भारत परिषद अधिनियम,1861 के तहत लार्ड कैनिंग द्वारा

25. किस अधिनियम का पालन करते हुए 1 जनवरी,1884 को ईस्ट इंडिया कंपनी को औपचारिक रूप से भांग कर दिया गया?
-1873 का अधिनियम

26. भारत में आंशिक रूप से सर्वप्रथम संसदीय व्यवस्था का आरम्भ किस अधिनियम में दृष्टिगत होता है?
-भारत परिषद अधिनियम,1892

27. किस अधिनयम के तहत वार्षिक बजट पर बहस करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार भारतीय सदस्यों को मिला?
-भारत परिषद अधिनियम,1892 (मतदान करने एवं अनुपूरक प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं मिला था अनुपूरक प्रश्न पूछने का अधिकार मार्ले-मिंटो अधिनियम,1909 द्वारा दिया गया था परन्तु मतदान करने का अधिकार मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार,1919 द्वारा केवल विधान सभा को दिया गया)

28. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब घोषित किया गया?
-28 अप्रैल,1876 को

29. किस अधिनियम द्वारा भारत में निर्वाचन पद्धति(अथवा अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली) का आरम्भ हुआ? -भारत परिषद अधिनियम,1892 (भारत में प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली,भारत सरकार अधिनियम,1919 अथवा मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार,1919 द्वारा अपनायी गयी थी)

30.मुसलमानो के लिए पृथक मताधिकार तथा पृथक निर्वाचक क्षेत्र की व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा की गयी?
-भारत परिषद अधिनियम,1909 (मार्ले-मिंटो सुधार)

31. किस अधिनियम द्वारा सर्वप्रथम भारत परिषद तथा वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में भारतीय सदस्यों को सम्मिलित किया गया?
-मार्ले-मिंटो सुधार,1909 (दो भारतीय के.सी.गुप्ता तथा सैयद हुसैन विलग्रामी को इंग्लैण्ड स्थित भारत परिषद में नियुक्त किया गया)

32. केंद्र में द्विसदनीय व्यवस्था (विधान सभा एवं राज्य परिषद) किस अधिनियम द्वारा की गयी?
-मांटेग्यू -चेम्सफोर्ड सुधार,1919

33. प्रांतो में उत्तरदायी एवं द्वैध शासन(Diarchy) की स्थापना किस अधिनियम द्वारा की गयी?
-मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार,1919(द्वैध शासन का जन्मदाता लियोनिल कर्टिस को माना जाता है,द्वैध शासन के अंतर्गत 8  प्रमुख प्रांतो को रखा गया तथा प्रांतो में प्रांतीय विषयों को दो वर्गों(हस्तांतरित विषय और आरक्षित विषय) में बांटा जाता था,आरक्षित विषयो(राजस्व,न्याय,वित्त,पुलिस आदि) का प्रशासन गवर्नर जनरल एवं उसकी कार्यकारिणी परिषद के हाथो में होता था जो की भारत सचिव के माध्यम से ब्रिटिश संसद के प्रति उत्तरदायी था न कि भारतीय विधान मंडल के प्रति तथा हस्तांतरित विषयो(शिक्षा,स्वस्थ्य आदि) का प्रशासन गवर्नर जनरल द्वारा विधान परिषद के प्रति उत्तरदायी भारतीय मंत्रियों की सहायता से किया जाता था! प्रांतो में द्वैध शासन प्रणाली को भारत सरकार अधिनियम,1935 द्वारा समाप्त किया गया)

34.केंद्र एवं प्रांतो में शक्ति का विभाजन किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार,1919(भारत सरकार अधिनियम,1919)

35. किस अधिनियम द्वारा महिलाओ को भी मताधिकार दिया गया?
-मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार,1919

36. किस अधिनियम द्वारा सांप्रदायिक आधार पर निर्वाचन प्रणाली को सिक्खों पर भी लागू किया गया?
-मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार,1919

37. किस अधिनियम के अंतर्गत भारत में लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया?
-मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार(भारत सरकार अधिनियम),1919

38. किस अधिनियम के अंतर्गत भारत में महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का प्रावधान किया गया?
-मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार,1919

39.केंद्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा लागू की गयी?
-भारत सरकार अधिनियम,1935 द्वारा

40. किस अधिनियम द्वारा प्रांतो को स्वायत्तता प्रदान की गयी?
-भारत सरकार अधिनियम,1935

41 .भारत सरकार अधिनियम,1935 द्वारा केंद्र और प्रांतो में शक्तियों का विभाजन किस रूप में किया गया?
- 1.संघ सूची (59 विषय) 2 .प्रांतीय सूची (54 विषय) 3 .समवर्ती सूची (36 विषय)

42 .संघीय न्यायलय(फेडरल न्यायलय) की स्थापना किस अधिनियम द्वारा की गयी?
-भारत शासन अधिनियम,1935 (दिल्ली में स्थापित किया गया यह न्यायलय,1 अक्टूबर,1937 से कार्यरत हुआ,इसमें अधिकतम 7 न्यायाधीश हो सकते थे जिनकी नियुक्ति सम्राट द्वारा कि जाती थी)

43 .भारत परिषद का अंत किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-भारत शासन अधिनियम,1935

44 .भारत शासन अधिनियम,1935 द्वारा सांप्रदायिक निर्वाचन पद्धति का विस्तार कर इसमें किनको शामिल किया गया?
-आंग्ल-भारतीयों,ईसाइयो,यूरोपियों, एवं हरिजनों को

45 .किस अधिनियम द्वारा वर्मा को भारत से अलग कर दिया गया?
-भारत शासन अधिनियम,1935

No comments: