Tuesday 31 July 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

कॉमनवेल्थ गेम्स आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. टाटा केमिकल्स ने सिलिका का कारोबार करने वाली एलायड सिलिका का कितने करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने का निर्णय किया है?
a.    160 करोड़ रुपये
b.    123 करोड़ रुपये
c.    150 करोड़ रुपये
d.    200 करोड़ रुपये

2. ब्रेन डेड मामलों पर फैसला लेने के लिए मानक दिशानिर्देश यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अपनाने वाला देश का पहला राज्य निम्न में से कौन बन गया है?
a.    केरल
b.    पंजाब
c.    बिहार
d.    झारखंड

3. भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं


वीडियो: इस सप्ताह के करेंट अफेयर्स घटनाक्रम जानने के लिए देखें
Current Affairs 2018 Hindi: Religious tag for Lingayats & Top news (April 1st week)

4. निम्न में से किस सेना द्वारा गगनशक्ति-2018 अभ्यास आयोजित किया गया?
a.    भारतीय नौसेना
b.    भारतीय वायु सेना
c.    भारतीय सेना
d.    इनमें से कोई नहीं

5. किस देश के राष्ट्रपति ने 'कैच एंड रिलीज' पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    अमेरिका
d.    चीन

6. निम्न में से किसने सिंगस मुकाबलों में अपनी शानदार जीत के साथ भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट का स्वर्ण पदक दिला दिया?
a.    मनिका बत्रा
b.    मौमा दास
c.    भाविना पटेल
d.    इनमें से कोई नहीं

7. बेलमोंट शूटिंग सेंटर में आयोजित पुरुषों की कितने मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में जीतू राय ने स्वर्ण पदक जीता?
a.    25 मीटर
b.    15 मीटर
c.    20 मीटर
d.    10 मीटर

8. भारतीय शूटर मनु भाकर ने 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल ईवेंट में कौन सा पदक जीता?
a.    स्वर्ण पदक
b.    रजत पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

9. निम्न में से किस राज्य में भारत का पहला बहुउद्देशीय ‘वन धन विकास केंद्र’ स्थापित किया गया है?
a.    छत्तीसगढ़
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखंड

10. किस देश ने मध्य पूर्व क्षेत्र के पहली बार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    कतर

उत्तर:

1.b. 123 करोड़ रुपये
विवरण:टाटा केमिकल्स ने सिलिका का कारोबार करने वाली एलायड सिलिका का 123 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने का निर्णय किया है. कंपनी ने बताया कि इस सौदे के आगामी 3 महीनों में पूरे होने की संभावना है.

2.a. केरल
विवरण:केरल ब्रेन डेड मामलों पर फैसला लेने के लिए मानक दिशानिर्देश यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

3.a. रजत पदक
विवरण:भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने 09 अप्रैल 2018 को कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता.

4.b. भारतीय वायु सेना
विवरण:भारतीय वायुसेना ने 8 अप्रैल 2018 से पंद्रह दिन तक चलने वाले अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास गगन शक्ति 2018 की शुरुआत की. इस बड़े अभ्यास में वायुसेना की सभी ऑपरेशनल कमांड्स हिस्सा लिए हैं.

5.c. अमेरिका
विवरण:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'कैच एंड रिलीज' पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इस परंपरा के तहत अमेरिका में आए अवैध प्रवासियों को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा कर दिया जाता है.

6.a. मनिका बत्रा
विवरण:मनिका बत्रा ने सिंगस मुकाबलों में अपनी शानदार जीत के साथ भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट का स्वर्ण पदक दिला दिया.

7.d. 10 मीटर
विवरण:भारत के अनुभवी निशानेबाज जीतू राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 09 अप्रैल 2018 को पांचवें दिन भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया.

8.a. स्वर्ण पदक
विवरण:भारतीय शूटर मनु भाकर ने 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल ईवेंट में स्वर्ण पदक जीता. मनु भाकर ने फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल कर भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला.

9.a. छत्तीसगढ़
विवरण:जनजातीय मामले मंत्रालय ने कौशल उन्नयन तथा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रदान करने तथा प्राथमिक प्रस्संकरण एवं मूल्य संवर्धन सुविधा केन्द्र की छत्तीसगढ़ राज्य के बीज़ापुर जिले में स्थापना करने के लिए प्रायोगिक आधार पर पहले बहुद्देश्यीय ‘वन धन विकास केंद्र’ की स्थापना को मंजूरी दी है.

10.d. कतर
विवरण:कतर ने पहली बार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की शुरुआत की है साथ ही देश के अमीर द्वारा जारी कानून के तहत पुरुषों के द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सैन्य सेवा की समयसीमा भी बढ़ा दी है.

No comments: