Friday 15 June 2018

Important Current Affairs of the day

Current Affairs

1. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान पर लांच किये गए पोर्टल का नाम क्या है?

- केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान पर लांच किये गए पोर्टल का नाम ‘संपूर्ण’ है| इस पोर्टल पर विभिन्न छात्रवृति योजनाओं, देश तथा विदेशों में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों तथा फेलोशिप आदि की जानकारी उपलब्ध होगी|

2. हाल ही में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे जॉर्डन को सर्मथन देने के लिए सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया है?

- आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे जॉर्डन को सर्मथन देने के लिए सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब में किया गया है| जॉर्डन आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है और नागरिकों पर नए कर लगाने की योजनाओं के चलते बड़े पैमाने पर विरोध झेल रहा है|

3. हाल ही में “वूमेंस प्राइज फॉर फिक्शन” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

- “वूमेंस प्राइज फॉर फिक्शन” पुरस्कार से पाकिस्तानी लेखिका कामिला शम्सी को सम्मानित किया गया है| शम्सी को यह पुरस्कार इनकी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘होम केयर’ के लिए दिया गया है| यह पुस्तक पिछले वर्ष के मैन बुकर पुरस्कार के लिए भी सूचीबद्ध की गई थी|

4. हाल ही में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किस देश में किया गया है?

- एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन जापान में किया गया है| इस चैम्पियनशिप में भारत ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक जीते है|

5. हाल ही में फ्रेंच ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

- फ्रेंच ओपन का ख़िताब स्पेन के राफेल नडाल ने जीता है| नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम को लगातार 3 सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 हराकर यह ख़िताब जीता है| नडाल ने 11वीं बार यह ख़िताब जीता है| इनके ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या 17 संख्या हो गई है|

6. फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक पर दर्दनाक हादसा कब हुआ था, जिसमें 77 लोगों की मौत हो गई थी?

- फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक पर दर्दनाक हादसा 11 जून 1955 में हुआ था, जिसमें 77 लोगों की मौत हो गई थी| इसमें हादसे में मरने लोग ज्यादातर दर्शक थे| दरअसल ट्रैक पर रेस के दौरान दो कारें आपस में टकरा गईं और नजदीक दर्शक दीर्घा में घुस गई। तेज रफ्तार की कार गिरने से बहुत से लोग चपेट में आ गए और कई लोगों की मौत जान बचाने में भगदड़ के दौरान हुई थी।

7. हाल ही में बायखो उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

- बायखो उत्सव असम में मनाया जा रहा है| यह उत्सव हर साल यहां के राभा कबायली समुदाय के लोगों द्वारा अच्छी फसल और बारिश की कामना के लिए मनाया जाता है। इसमें बायखो देवी की पूजा की जाती है और यह उत्सव तीन से सात दिनों तक चलता है

8. ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर’ दिवस कब मनाया जाता है?

- ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर’ दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है| यह दिवस ब्रेन ट्यूमर के रोगियों की समस्याओं की और ध्यान केन्द्रित करने के लिए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मनाया जाता है| ब्रेन ट्यूमर एक बेहद खतरनाक रोग है| ब्रेन के किसी भी हिस्से में पैदा होने वाली असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि “ब्रेन ट्यूमर” के रूप में प्रकट होती है| ट्यूमर दो प्रकार का होता है, घातक ट्यूमर और सौम्य ट्यूमर| इस बीमारी का प्रमुख इलाज सर्जरी है|

9. विश्व नेत्रदान दिवस कब मनाया जाता है?

- विश्व नेत्रदान दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है| यह दिवस नेत्रदान के महत्व के बारे में व्यापक पैमाने पर जागरूकता फ़ैलाने तथा लोगों की मृत्यु के बाद अपनी आँखे दान करने की शपथ दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

10. इलाहबाद उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?

- इलाहबाद उच्च न्यायालय की स्थापना 11 जून 1866 में की गई थी| इलहाबाद उच्च न्यायालय को पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1.18 अयोग्य विधायकों के मामले में चेन्नई हाईकोर्ट का खंडित फैसला
• अन्नाद्रमुक सरकार को राहत देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक के बागी 18 विधायकों की अयोग्यता के मामले में खंडित फैसला सुनाया।
• प्रधान न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी ने तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल द्वारा 18 विधायकों को अयोग्य करार देने के आदेश को बरकरार रखा, जबकि उनके साथ न्यायमूर्ति एम. सुंदर ने अध्यक्ष के फैसले को अवैध करार दिया। न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा, फैसलों में विरोधाभास के मद्देनजर मामले को अब तीसरे न्यायाधीश के पास भेजा जाएगा।
•  प्रधान न्यायाधीश ने स्पष्ट कर दिया कि वह तीसरे न्यायाधीश पर फैसला नहीं करेंगी और फैसला वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा लिया जाएगा। न्यायमूर्ति कुलुवड़ी रमेश द्वारा तीसरे न्यायाधीश के नाम को तय किए जाने की संभावना है। स्थिति को बनाए रखते हुए अदालत ने यह भी कहा कि जब तक मामले पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक कोई उपचुनाव नहीं होगा।
• प्रधान न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा, अध्यक्ष के निर्णय को अतर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता और अदालत को उसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।वहीं दूसरी तरफ, न्यायामूर्ति सुंदर ने कहा कि वह प्रधान न्यायाधीश से अलग राय रखते हैं और उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय उस वक्त अध्यक्ष के फैसले में हस्तक्षेप कर सकता है, जब वह फैसला कानून की सीमाओं के बाहर हो।
• तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष धनपाल ने राज्यपाल से मिलने के बाद 18 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था और मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के बहुमत खोने को चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था। धनपाल ने राज्यपाल से एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का भी अनुरोध किया था।
• अध्यक्ष की कार्रवाई के खिलाफ अयोग्य विधायकों ने सितंबर, 2017 में मामला दाखिल किया था, जो उच्च न्यायालय के समक्ष तभी से लंबित है। अदालत ने 24 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा था। तमिलनाडु के वकील जनरल विजय नारायणन ने फैसले से कुछ घंटे पहले पलानीस्वामी से मुलाकात की थी।

2. भारत ने रद्दी की टोकरी में डाली कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की मनमानी रिपोर्ट
• जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन को लेकर आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। रिपोर्ट को भ्रामक, शरारतपूर्ण और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताते हुए भारत ने रिपोर्ट की मंशा पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
• साथ ही कहा है कि इस रिपोर्ट का मकसद साफ तौर पर शरारतपूर्ण और गलत धारणा का प्रचार करना है। परोक्ष रूप से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त जार्डन के प्रिंस जाइद निशाने पर हैं, जो शुरुआत से पाकिस्तान समर्थक माने जाते रहे हैं।
• भारत ने संयुक्त राष्ट्र को आगाह भी किया है कि व्यक्तिगत पूर्वाग्रह कहीं संस्था की विश्वसनीयता को धूमिल न कर दे।
• विदेश मंत्रलय ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की जम्मू-कश्मीर पर गुरुवार को आई रिपोर्ट पर बेहद सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के मानवाधिकार के कथित उल्लंघन का दावा किया गया है।
• विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट आने के तत्काल बाद इसकी धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि यह भारत की अखंडता और संप्रभुता का अतिक्रमण करती है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसके एक हिस्से पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा कर रखा है। भारत के अनुसार, भेदभाव से ग्रस्त यह रिपोर्ट भ्रामक और आधारहीन बातों पर गलत तस्वीर पेश कर रही है।
• विदेश मंत्रालय  के मुताबिक, रिपोर्ट में किए गए तमाम दावों की कोई जांच पड़ताल या पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही चुनिंदा सूचनाओं के आधार पर पूर्वाग्रह पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।
• विदेश मंत्रलय ने कहा-भ्रामक, शरारतपूर्ण व पूर्वाग्रह से ग्रसित है रिपोर्ट
• मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त जार्डन के प्रिंस पर भी साधा निशाना

3. तूफान से नासा के अपॉरच्युनिटी यान पर खतरा, कम हुई ऊर्जा
• अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को कहा कि मंगल पर रेतीले तूफान के कारण उसका अपॉरच्युनिटी यान खतरे में पड़ गया है। सौर ऊर्जा संचालित यह रोवर साल 2004 में लाल ग्रह पर उतरा था।
• अपॉरच्युनिटी प्रोजेक्ट के मैनेजर जॉन कॉलस ने कहा, ‘हम चिंतित हैं। उम्मीद करते हैं कि तूफान बंद हो जाएगा और रोवर हमसे संपर्क करने में सक्षम हो जाएगा।’
• लाल ग्रह पर 30 मई से तूफान शुरू होने के बाद से रोवर की ऊर्जा क्षीण हो गई है। तूफान के चलते इसे ऊर्जा के मुख्य स्रोत यानी सूर्य की रोशनी नहीं मिल पा रही है। नासा के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि अपॉरच्युनिटी खुद-ब-खुद पावर सेविंग मोड में चला गया है। इससे उसका ज्यादातर फंक्शन ठप पड़ गया है।
• रोवर को अत्यंत ठंडे मंगल ग्रह पर ठीक से काम करने के लिए अपनी बैटरियों के तापमान को बनाए रखना जरूरी है। कॉलस ने कहा, ‘मंगल पर गर्मी शुरू होने वाली है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस समय मंगल का एक चौथाई हिस्सा तूफान की चपेट में है।
• यह हिस्सा पूरे अमेरिकी महाद्वीप के बराबर है।’ नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट के निदेशक जिम वत्जिन ने कहा, अनुमान है कि यह तूफान आने वाले दिनों में पूरे मंगल को अपनी चपेट में ले लेगा। इस ग्रह पर ऐसे हालात 2001 और 2007 में भी पैदा हुए थे।
• वैज्ञानिकों को यह पता नहीं है कि मंगल पर तूफान कब बंद होगा और रोवर उसी सूरत में नई सौर ऊर्जा पैदा करेगा जब उसके सभी सिस्टम सही तरह काम करते रहेंगे।

1. हाल ही में भारतीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- भारतीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में अरविंद सक्सेना को नियुक्त किया गया है| अरविंद सक्सेना भारतीय डाक सेवा 1978 बैच के अधिकारी है| सक्सेना को पड़ोसी देशों में रणनीतिक विकास के अध्ययन का विशेषज्ञ माना जाता है। इस दौरान वे जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे और चीन, पाकिस्तान सहित 5 देशों में रॉ को अपनी सेवाएं दे चुके है| 2014 में अरविंद को एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) में विशेष सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया, जो वायुसेना की विशेष फ्रंटियर फोर्स के कमांडो को ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराती है और देश के सीमावर्ती इलाकों में मानवरहित विमानों के जरिए निगरानी का काम करती है।

2. केन्द्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- केन्द्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के रूप में शरद कुमार को नियुक्त किया गया है| शरद कुमार भारतीय पुलिस सेवा 1979 बैच (हरियाणा कैडर) के अधिकारी है| शरद कुमार आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अपनी सेवाएँ दे चुके है|

3. ‘लेड टू रेस्ट’ पुस्तक के लेखक कौन है?

- ‘लेड टू रेस्ट’ पुस्तक के लेखक आशीष रे है| इस पुस्तक में सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के आखिरी दिनों और विमान हादसे में उनकी कथित मृत्यु से जुडी 11 अलग-अलग एजेंसियों और आयोगों की जांच रिपोर्टों को संकलित किया गया है।

4. सुनील छेत्री का संबंध किस खेल से है?

- सुनील छेत्री का संबंध फुटबॉल से है| सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल खिलाडी तथा कप्तान है| सुनील छेत्री ने अब तक 64 गोल दागकर अर्जेंटीना के लिनोयल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है|

5. हाल ही में कनाडा ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस किसने जीती है?

- कनाडा ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल ने जीती है| वेटल का यह 50वां ख़िताब है| पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले वेटल ने 305.270 किमी लंबी रेस 1:28:31.377 घंटे में पूरी की है। मर्सडीज के वाल्टेरी बोटास दूसरे औैर रेड बुल के मैक्स वर्सटापेन तीसरे नंबर पर रहे है। यह वेटल की इस सीजन में तीसरी और कनाडा में दूसरी जीत है

6. हाल ही में हीरो इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?

- हीरो इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

7. इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी कब पाया गया था?

- इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी 12 जून 1975 में पाया गया था| अदालत ने विपक्ष के नेता राजनारायण की ओर से दाखिल किए गए केस की सुनवाई करते हुए छह साल के लिए इंदिरा गांधी के किसी भी राजनीतिक पद ग्रहण करने पर पाबंदी लगा दी थी। ये केस 1971 के संसदीय चुनाव के संदर्भ में दाखिल किया गया था। अदालत ने पाया कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव में अनुमति से ज्यादा खर्च किया और राजनीतिक कामों में सरकारी अमले और संसाधनों का दुरूपयोग किया है|

8. नेल्सन मंडेला को उम्रकैद की सजा कब सुनाई गई थी?

- नेल्सन मंडेला को उम्रकैद की सजा 12 जून 1964 में सुनाई गई थी| मंडेला को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आन्दोलन करने के कारण सजा सुनाई गई थी|

9. अमेरिका ने चीन पर लगे व्यापार प्रतिबंध को कब समाप्त किया था?

- अमेरिका ने चीन पर लगे व्यापार प्रतिबंध को 10 जून 1971 में समाप्त किया था| अमेरिका ने चीन पर लगे इस प्रतिबंध को 21 साल बाद समाप्त किया था|

10. अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस कब मनाया जाता है?

- अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| यह दिवस बाल श्रम के विरुद्ध लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

              

No comments: