Saturday 16 June 2018

General_Awareness : 10 Question With Explanation In Hindi

✅ #General_Awareness : 10 Question With Explanation In Hindi
=================
1. हाल ही में भारतीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- भारतीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में अरविंद सक्सेना को नियुक्त किया गया है| अरविंद सक्सेना भारतीय डाक सेवा 1978 बैच के अधिकारी है| सक्सेना को पड़ोसी देशों में रणनीतिक विकास के अध्ययन का विशेषज्ञ माना जाता है। इस दौरान वे जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे और चीन, पाकिस्तान सहित 5 देशों में रॉ को अपनी सेवाएं दे चुके है| 2014 में अरविंद को एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) में विशेष सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया, जो वायुसेना की विशेष फ्रंटियर फोर्स के कमांडो को ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराती है और देश के सीमावर्ती इलाकों में मानवरहित विमानों के जरिए निगरानी का काम करती है।

2. केन्द्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- केन्द्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के रूप में शरद कुमार को नियुक्त किया गया है| शरद कुमार भारतीय पुलिस सेवा 1979 बैच (हरियाणा कैडर) के अधिकारी है| शरद कुमार आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अपनी सेवाएँ दे चुके है|

3. ‘लेड टू रेस्ट’ पुस्तक के लेखक कौन है?

- ‘लेड टू रेस्ट’ पुस्तक के लेखक आशीष रे है| इस पुस्तक में सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के आखिरी दिनों और विमान हादसे में उनकी कथित मृत्यु से जुडी 11 अलग-अलग एजेंसियों और आयोगों की जांच रिपोर्टों को संकलित किया गया है।

4. सुनील छेत्री का संबंध किस खेल से है?

- सुनील छेत्री का संबंध फुटबॉल से है| सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल खिलाडी तथा कप्तान है| सुनील छेत्री ने अब तक 64 गोल दागकर अर्जेंटीना के लिनोयल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है|

5. हाल ही में कनाडा ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस किसने जीती है?

- कनाडा ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटल ने जीती है| वेटल का यह 50वां ख़िताब है| पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले वेटल ने 305.270 किमी लंबी रेस 1:28:31.377 घंटे में पूरी की है। मर्सडीज के वाल्टेरी बोटास दूसरे औैर रेड बुल के मैक्स वर्सटापेन तीसरे नंबर पर रहे है। यह वेटल की इस सीजन में तीसरी और कनाडा में दूसरी जीत है

6. हाल ही में हीरो इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?

- हीरो इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

7. इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी कब पाया गया था?

- इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी 12 जून 1975 में पाया गया था| अदालत ने विपक्ष के नेता राजनारायण की ओर से दाखिल किए गए केस की सुनवाई करते हुए छह साल के लिए इंदिरा गांधी के किसी भी राजनीतिक पद ग्रहण करने पर पाबंदी लगा दी थी। ये केस 1971 के संसदीय चुनाव के संदर्भ में दाखिल किया गया था। अदालत ने पाया कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव में अनुमति से ज्यादा खर्च किया और राजनीतिक कामों में सरकारी अमले और संसाधनों का दुरूपयोग किया है|

8. नेल्सन मंडेला को उम्रकैद की सजा कब सुनाई गई थी?

- नेल्सन मंडेला को उम्रकैद की सजा 12 जून 1964 में सुनाई गई थी| मंडेला को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आन्दोलन करने के कारण सजा सुनाई गई थी|

9. अमेरिका ने चीन पर लगे व्यापार प्रतिबंध को कब समाप्त किया था?

- अमेरिका ने चीन पर लगे व्यापार प्रतिबंध को 10 जून 1971 में समाप्त किया था| अमेरिका ने चीन पर लगे इस प्रतिबंध को 21 साल बाद समाप्त किया था|

10. अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस कब मनाया जाता है?

- अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| यह दिवस बाल श्रम के विरुद्ध लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

🔘🔅➖➖➖➖➖➖➖➖

No comments: