Wednesday 13 June 2018

गैलप सर्वे: भारत दुनिया का 29वां सबसे सुरक्षित देश, एक साल में 34 पायदान का सुधार

=>गैलप सर्वे: भारत दुनिया का 29वां सबसे सुरक्षित देश, एक साल में 34 पायदान का सुधार

- सुरक्षित देशों की सालाना सूची में भारत 29वें नंबर पर है। पिछली बार वह 63वें स्थान पर था। यानी सुरक्षा के लिहाज से उसने 34 पायदान की छलांग लगाई है।
- गैलप इंटरनेशनल की ताजा सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सिंगापुर लगातार दूसरे साल सबसे सुरक्षित देश है, जबकि वेनेजुएला सबसे खतरनाक है।

=>वेनेजुएला अफगानिस्तान से भी खतरनाक-

- रिपोर्ट में वेनेजुएला को अफगानिस्तान और दक्षिण सूडान से भी पीछे रखा गया है। 

=>पड़ोसियों में पाकिस्तान सबसे पीछे
- इस सर्वे के मुताबिक चीन भारत से ज्यादा सुरक्षित है। वह 13वें नंबर पर है।
- म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और पाकिस्तान भारत से कम सुरक्षित हैं। म्यांमार 30वें, बांग्लादेश 47वें स्थान पर, श्रीलंका 54वें और नेपाल 68वें पर है। पड़ोसियों में पाकिस्तान सबसे पीछे 79वें स्थान पर है।
- लिस्ट में भारत की स्थिति जर्मनी, स्वीडन, बेल्जियम और फ्रांस जैसे कुछ यूरोपीय देशों से भी बेहतर है।

- वेनेजुएला में लोगों को पुलिस पर ही भरोसा नहीं
- 142 देशों के बीच हुए इस सर्वे में 70 लोगों ने अपनी स्थानीय पुलिस पर भरोसा जताया है। हालांकि, वेनेजुएला में ये आंकड़ा उल्टा है। यहां सिर्फ 24% लोग ही पुलिस पर भरोसा करते हैं। हालांकि, 2016 के मुकाबले ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ा है।
- सर्वे में बताया गया है कि वेनेजुएला में पिछले साल 42% लोगों के साथ प्रॉपर्टी या पैसे चोरी जैसी घटनाएं हुई हैं, जबकि 25% लोगों को मारपीट का सामना करना पड़ा। ये अपराध के लिहाज से सबसे खराब आंकड़ा है। 2016 में 38% लोगों ने उनके साथ चोरी होने की शिकायत की थी।
- इसके अलावा वेनेजुएला में केवल 17% लोग रात में घर लौटने में सुरक्षित महसूस करते हैं। बाकी देशों में ये औसत 68% है।

=>विकसित देशों में रात में सड़कें सुरक्षित :-
- रात में सड़क पर चलना कितना सुरक्षित है, इस मामले में सिंगापुर और कुछ आर्थिक रूप से संपन्न यूरोपीय देशों का इस लिस्ट में नाम है।
- अमेरिका इस लिस्ट में काफी नीचे है। रात में जहां सड़क पर चलना असुरक्षित है उनमें 5 लैटिन अमेरिकी और 5 अफ्रीकी देश शामिल हैं। अमेरिका लिस्ट में 35वें स्थान पर है।

=>ऐसे किया गया सर्वे
- ग्लोबल लॉ एंड ऑर्डर गैलप सर्वे में 1000 लोगों से उनके सुरक्षा से जुड़े अनुभव, पुलिस पर भरोसा, खुद की सुरक्षा और उन पर हुई मारपीट या चोरी-लूट को लेकर सवाल किए।

10 सबसे सुरक्षित देश  | 10 सबसे खतरनाक देश
सिंगापुर | वेनेजुएला
नॉर्वे             | अफगानिस्तान
आइसलैंड.   | दक्षिण सूडान
फिनलैंड        | गबोन
उज्बेकिस्तान.      | लाइबेरिया
हांगकांग।           | दक्षिण अफ्रीका
स्विट्जरलैंड        | मेक्सिको
कनाडा         | डॉमिनिकन रिपब्लिक
इंडोनेशिया        | बोट्सवाना
डेनमार्क        | सिएरा लियोन
#IAS #UPSC #MPPSC #RPSC #CGPSC #UPPSC

No comments: