Sunday 27 May 2018

Current Affairs MCQ May 2018 with explanation

#करेंट_अफेयर्स_प्रश्नोंत्तर_२४_मई_२०१८

1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2028 तक कौन सा शहर विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला शहर होगा?
a.    शंघाई
b.    न्यूयॉर्क
c.    पेईचिंग
d.    दिल्ली

2. हाल ही में किस लेखिका ने मृत्यु के बाद अपने शरीर को दफनाने के बजाए उसे एम्स में मेडिकल रिसर्च में दान देने का फैसला किया है?
a.    झुम्पा लाहिरी
b.    अनीता नायर
c.    तसलीमा नसरीन
d.    अरुंधती रॉय

3. आसियान फिल्म महोत्सव-2018 निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
a.    दिल्ली
b.    क्योटो
c.    जिनेवा
d.    लक्सम्बर्ग

4. हाल ही में किस संशोधन विधेयक द्वारा लोगों को रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डरों को दिए गये पैसों की वापसी के मुद्दे पर राहत प्राप्त होगी?
a.    दिवाला और दिवालियापन (संशोधन) अध्यादेश
b.    संपत्ति बकाया सुधार (संशोधन) विधेयक
c.    भारतीय करदाता राहत संशोधन अध्यादेश
d.    अग्रिम राशि भुगतान संशोधन अध्यादेश

5. किस महिला अधिकारी को 226 वर्षों में पहली बार न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
a.    नौटिन डेविस
b.    स्टेसी कनिंगहैम
c.    मैंडी मूर
d.    रशेल गिब्सन

6. नीति आयोग ने किस कंपनी के साथ मेक इन इंडिया के तहत 23 मई 2018 को रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में विकास हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    एबीबी इंडिया
b.    एचसीएल
c.    आईबीएम
d.    डेलोयेट

7. किस देश ने दक्षिण चीन सागर में चीन के लगातार सैन्यीकरण के कारण प्रशांत महासागर में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े नौवहन सैन्याभ्यास 'रिमपैक' के लिए दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान

8. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के किस पूर्व न्यायाधीश को दोबारा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
a. जस्टिस एपी शाह
b. जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद
c. जस्टिस अलतमस कबीर
d. जस्टिस टीएस ठाकुर

9. केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य में देश की पहली नैशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए अध्यादेश पारित किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. मणिपुर
d. कर्नाटक

10. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कार्मिक प्रबंधन तथा लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी स्वीकृति दे दी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. सिंगापुर

11. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच खाद्य सुरक्षा और सहयोग समझौता ज्ञापन को अपनी पूर्वव्यापी (एक्सपोेस्ट फेक्टो ) मंजूरी प्रदान कर दी है?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. डेनमार्क
d. इराक

12. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 60 साल और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना शुरू किया है?
a. बिहार
b. असम
c. झारखंड
d. पंजाब

उत्तर:
1. d. दिल्ली
विवरण: सन् 2028 तक दिल्ली दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन जाएगा. यह संभावना संयुक्त राष्ट्र की बुधवार को जारी रिपोर्ट में जताई गई है.

2. c. तसलीमा नसरीन
विवरण: तस्लीमा ने मृत्यु के बाद अपने शरीर को दफनाने के बजाए उसे एम्स में मेडिकल रिसर्च में दान देने का फैसला किया है.

3. a. नई दिल्ली
विवरण: आसियान फिल्म महोत्सव-2018 नई दिल्ली के सीरी फोर्ट सभागार में आयोजित किया जा रहा है.

4. a. दिवाला और दिवालियापन (संशोधन) अध्यादेश
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) अध्यादेश में संशोधन की घोषणा की. इस अध्यादेश के विधेयक में परिवर्तित होने पर आम लोगों को अधिकार एवं बड़ी राहत मिल सकेगी.

5. b. स्टेसी कनिंगहैम
विवरण: न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) द्वारा 226 सालों के इतिहास में स्टेसी कनिंगहैम के रूप में पहली बार किसी महिला को मुख्य अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है.

6. a. एबीबी इंडिया
विवरण: नीति आयोग और एबीबी इंडिया ने मेक इन इंडिया के तहत रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में विकास हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

7. a. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन के लगातार सैन्यीकरण के कारण प्रशांत महासागर में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े नौवहन सैन्याभ्यास 'रिमपैक' के लिए दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है.

8. b. जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद
विवरण: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद को दोबारा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

9. c. मणिपुर
विवरण: केंद्रीय कैबिनेट ने मणिपुर में देश की पहली नैशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए अध्यादेश पारित किया है.

10. d. सिंगापुर
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कार्मिक प्रबंधन तथा लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी स्वीकृति दे दी है.

11. d. डेनमार्क
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और डेनमार्क के बीच खाद्य सुरक्षा और सहयोग समझौता ज्ञापन को अपनी पूर्वव्यारपी (एक्सपोस्ट फेक्टर) मंजूरी प्रदान कर दी है.

12. b. असम
विवरण: असम सरकार ने राज्य के 16 लाख वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इस पहल के तहत राज्य  सरकार 60 वर्ष और उससे ऊपर की आयु वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन उपलब्ध कराएगी.

No comments: