#करेंट_अफेयर्स_प्रश्नोत्तरी_मई_2018 MCQ for allsarkariexam#
1. ICRA (इक्रा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की जीडीपी 2017-18 की चौथी तिमाही में कितने पर पहुंचने की उम्मीद है?
a. 7.4%
b. 7.2%
c. 6.6%
d. 5.6%
2. निम्नलिखित में से किस एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की उपलब्धतता पर कराये गये सर्वेक्षण में भारत 145वें स्थान पर रहा?
a. मूड़ीज़
b. फ़ोर्ब्स
c. द लांसेट
d. ब्लूमबर्ग
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
b. नेविदा आतरेक्यो
c. साशा पेत्रोविच
d. मिखाइल देमित्रिदेव
4. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा यह कहा गया कि जीएसटी के कारण भारत की विकास दर धीमी है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. विश्व बैंक
c. यूनिसेफ
d. आईएलओ
5. हाल ही में किस कैबिनेट मंत्री ने विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को फिटनेस चैलेंज दिया?
a. सुरेश प्रभु
b. राजनाथ सिंह
c. सुषमा स्वराज
d. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
6. हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. अरविन्द कौशिक
b. सचिन मलिक
c. अमित खरे
d. विपिन मलिक
7. किस देश का सुप्रीम कोर्ट गुजरात में एक बिजली संयंत्र के खिलाफ भारतीय ग्रामीणों की एक अपील पर सुनवाई करने को सहमत हो गया है?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
8. आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था में अप्रैल 2018 तक नकदी का प्रवाह नोटबंदी से पहले के स्तर से कितने प्रतिशत अधिक हो गया?
a. 10%
b. 12%
c. 20%
d. 7%
9. नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे, 2015-16 की रिपोर्ट पर इंडिया स्पेंड के विश्लेषण के मुताबिक, देश के करीब 80% पुरुष और कितने प्रतिशत महिलाएं मांसाहारी हैं?
a. 70%
b. 50%
c. 60%
d. 40%
10. किस राज्य सरकार ने राज्य में निपा वायरस से मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. केरल सरकार
d. झारखंड सरकार
11. अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला के खिलाफ 21 मई 2018 को नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के कितने शीर्ष राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है?
a. तीन
b. दो
c. चार
d. सात
12. हाल ही में किस राज्य के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को अब एनसीआरटी पाठ्यक्रम के तहत तालीम दी जाएगी?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. झारखंड
d. कर्नाटक
उत्तर:
1. a. 7.4%
विवरण: कंपनियों के बेहतर लाभ और रबी की अच्छी फसल से 2017-18 की जनवरी - मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि सुधरकर 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
2. c. द लांसेट
विवरण: हाल ही में लांसेट द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में 145 नंबर पर है. लांसेट द्वारा कुल 195 देश शामिल किये गये.
3. a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
विवरण: पोलैंड की साहित्यकार ओल्गा टोकर्कज़ुक ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैन बुकर पुरस्कार जीता. उन्हें यह पुरस्कार उन्हें फिक्शन उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया.
4. a. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: यूएन रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी व्यवस्था और बैंकों की कर्ज वसूली की समस्या से देश की आर्थिक वृद्धि में 2017 में गिरावट आई लेकिन इसमें धीरे धीरे सुधार की उम्मीद है.
5. d राज्यवर्धन सिंह राठौड़
विवरण: ओलंपिक रजत पदक विजेता रह चुके खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.
6. d. अमित खरे
विवरण: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में अमित खरे को नियुक्त किया गया है.
7. a. अमेरिका
विवरण: अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट गुजरात में एक बिजली संयंत्र के खिलाफ भारतीय ग्रामीणों की एक अपील पर सुनवाई करने को सहमत हो गया है.
8. d. 7%
विवरण: आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था में अप्रैल 2018 तक नकदी का प्रवाह नोटबंदी से पहले के स्तर से 7% अधिक हो गया.
9. a. 70%
विवरण: नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे, 2015-16 की रिपोर्ट पर इंडिया स्पेंड के विश्लेषण के मुताबिक, देश के करीब 80% पुरुष और 70% महिलाएं मांसाहारी हैं.
10. c. केरल सरकार
विवरण: केरल सरकार ने राज्य में निपा वायरस से मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया है.
11. b. दो
विवरण: अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला के खिलाफ 21 मई 2018 को नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के दो शीर्ष राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.
12. a. उत्तर प्रदेश
विवरण: उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को अब एनसीआरटी पाठ्यक्रम के तहत तालीम दी जाएगी.
No comments:
Post a Comment