Monday 29 August 2022

27 August 2022 Current Affairs


Q.1 लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने सही पतों (address) की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की?

Ans. What3words - लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने व्हाट्3वर्ड्स के साथ हाल ही में साझेदारी की है जिससे की कंपनी की इनोवेटिवलोकेशन टेक्नॉलजी के माध्यम से ज्यादा सटीक पतों के साथ डिलीवरी वाले अपनी मंजिल पर पहुंच सके।



Q.2 किस राज्य को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2022 का रजत पुरस्कार जीता है?
Ans. तमिलनाडु - तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी और कॉनूर ने देश में बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर पुरूस्कार-2022 का रजत सम्मान जीता है।

Q.3 हाल ही में अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया गया है, यह झील किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
Ans. दिल्ली - दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Q.4 पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस नामक एक पुस्तक का विमोचन किया?
Ans. "ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19" - पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने "ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19" नाम की एक पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया, जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनके चयनित लेखों का संकलन है।

Q.5 हाल ही में किसे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) में कोषाध्यक्ष चुना गया है?
Ans. अनुराग शर्मा - श्री शर्मा को काेषाध्यक्ष को कनाडा के हैलीफैक्स में हुए 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में चुना गया है।

Q.6 इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में किस भारतीय ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीता?
Ans. वीरेन्द्र शर्मा - फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल फिलाटेली की तरफ से इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में भारत में राजस्थान के उदयपुर निवासी वीरेन्द्र शर्मा ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में राजस्थान का नाम रोशन किया है।

Q.7 हाल ही में किसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया?
Ans. समीर वी कामत - प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Q.8 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजकों किस देश में होगा?
Ans. हंगरी - विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हंगरी देश की राजधानी में बुडापेस्ट के 14 स्टेडियम में 19-27 अगस्त 2023 के बिच तक होगा.

No comments: