Thursday 9 June 2022

One Liner Current Affairs

आंध्र प्रदेश सरकार ने लॉन्च की ACB 14400 ऐप
हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ‘ACB 14400’ नामक ऐप लॉन्च की है।
महत्त्वपूर्ण बिंदु :
 • यह ऐप एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा विकसित की गई है।
 • इसके द्वारा लोग राज्य में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से लिप्त सरकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 • इस ऐप के पहले यह सुविधा टोल-फ्री नंबर 14400 पर उपलब्ध थी लेकिन यहाँ पर साक्ष्य जमा कराने का अभाव था।
 • टोल फ्री नंबर पर आए मामलों को सुलझाने में ACB की परेशानियों को देख कर सीएम ने अधिकारियों को इस ऐप को विकसित करने के निर्देश दिए।
 • इस ऐप के उपयोग से लोग भ्रष्टाचार से संबंधित सबूतों जैसे छवियों, ऑडियों और वीडियो को संलग्न कर सकते हैं।

No comments: