Wednesday 2 March 2022

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद




Q_1. भारत के राष्ट्रपति की तुलना निम्नलिखित में से किससे करना सर्वाधिक उचित है ?
[A] अमेरिका के राष्ट्रपति से
[B] फ्रांस के राष्ट्रपति से
[C] ब्रिटेन के सम्राट से  ✅
[D] श्रीलंका के राष्ट्रपति से

Q_2. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
[BPSC, 2001]
[A] राष्ट्रपति  ✅
[B] प्रधानमंत्री
[C] विरोधी दल का नेता
[D] भारत सरकार का मुख्य सचिव

Q_3. संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित हैं
[UPPCS, 2005]
[A] प्रधानमंत्री में
[B] राष्ट्रपति में  ✅
[C] मंत्रिपरिषद में
[D] संसद में 

Q_4. भारत का राष्ट्रपति -
[A] राज्य का प्रधान है  ✅
[B] राज्य का प्रधान नहीं है
[C] केवल सरकार का प्रधान है
[D] राज्य और सरकार दोनों का प्रधान है

Q_5. भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
[RRB GG, 2006]
[A] राष्ट्रपति   ✅
[B] लोकसभा अध्यक्ष
[C] उपराष्ट्रपति
[D] प्रधानमंत्री

Q_6. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ किसमें निहित होती है ?
[A] प्रधानमंत्री
[B] राष्ट्रपति  ✅
[C] संसद
[D] मंत्रिपरिषद

Q_7. भारतीय संविधान के अनुसार देश की तीनों सेनाओं का अध्यक्ष (सुप्रीम कमांडर) कौन होता है ?
[A] राष्ट्रपति  ✅
[B] उपराष्ट्रपति
[C] थल सेनाध्यक्ष
[D] फील्ड मार्शल

Q_8. भारत का राष्ट्रपति होता है -
[A] भारत का वास्तविक शासक
[B] राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष  ✅
[C] राज्य और सरकार का अध्यक्ष
[D] बहुमत दल का नेता

Q_9. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर कौन होता हैं
[SSC, 2013]
[A] राष्ट्रपति  ✅
[B] प्रधानमंत्री
[C] रक्षा मंत्री
[D] सबसे लम्बे समय तक सेवारत सेना अध्यक्ष

Q_10. भारत के राष्ट्रपति के लिए आवश्यक योग्यता नहीं है -
[A] वह भारत का नागरिक हो
[B] वह 35 वर्ष से अधिक आयु का हो
[C] उसमें लोकसभा के सदस्य के लिए निर्धारित सभी योग्यताएं हो
[D] वह संसद के किसी सदन का सदस्य हो  ✅

No comments: