1. भारतीय क्रिकेट टी-20 टीम का नया कप्तान एवं उपकप्तान किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान)।
2. देश के अगले नौसेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वाइस एडमिरल आर हरि कुमार
3. डीआरडीओ ने किस देश के साथ मिलकर नवोन्मेष और दोहरे उपयोग वाली तकनीक विकसित करने के शोध को बढ़ावा देने के लिए करार किया है?
उत्तर : इज़राइल
4. भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 75 के तहत चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौपीं है उसका नाम क्या है?
उत्तर : बेला
5. किस मशहूर मलयालम अभिनेत्री का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : कोझिकोड शारदा
6. भारतीय निशानेबाज राही सरनोवत (महिला वर्ग-25 मीटर पिस्टल स्पर्धा) और मनु भाकर (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा) ने किस टूर्नामेंट में रजत एवं स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर : प्रेसिडेंट्स कप (पोलैंड में आयोजित)
7. स्टार इंडिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टी-20 मैच बन गया है?
उत्तर : भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का मैच।
8. 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला पहला इंडियन ब्रांड कौन बन गया है?
उत्तर : लावा इंटरनेशनल
9. आईसीसी की ओर से अक्टूबर 2021 के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है?
उत्तर : आसिफ अली (पाकिस्तान), लारा डेलानी (आयरलैंड)।
10. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का अगला प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : शील वर्धन सिंह
11. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 11,466 केस (460 मौतें)
12. आज के दिन (10 नवंबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस और अंतर्राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस।
No comments:
Post a Comment