Friday 1 January 2021

प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तथ्य

 

प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तथ्य


डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

(Dibru-Saikhowa National Park)

संदर्भ:

असम के मुख्यमंत्री द्वारा डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान में रहने वालों के पुनर्वास हेतु 31 जनवरी की समय सीमा तय की है।

संबंधित प्रकरण

वर्ष 1999 में डिब्रू-सैखोवा वन्यजीव अभयारण्य को एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिए जाने के बाद से यह मामला लटका हुआ है।

राष्ट्रीय उद्यान के बारे में:

  • यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण तट पर अवस्थित है।
  • यह उत्तर-पूर्वी भारत का सबसे बड़ा अनूप वन (swamp forest) है।
  • यह बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल द्वारा अधिसूचित महत्वपूर्ण बर्ड एरिया (IBA) के रूप में चिह्नित है।
  • यह दुर्लभ सफेद पंखों वाले जंगली बत्तखों के साथ-साथ जंगली घोड़ों के लिए सबसे प्रसिद्ध है।
  • इस उद्यान में अर्ध-सदाबहार वन, पर्णपाती वन, चित्तीदार और दलदली वन और आर्द्र सदाबहार वन पाए जाते हैं।
  • मगुरी मोटापुंग (Maguri Motapung) आर्द्रभूमि इस अभ्यारण्य का एक हिस्सा है।

एस्टोनियापैराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में 3 भारतीय मिशन

  • हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में एस्टोनिया, पैराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में 3 भारतीय मिशन खोलने को मंजूरी दी है।
  • इन देशों में तीन भारतीय मिशन खोलने से भारत का राजनयिक दायरा बढ़ाने, राजनीतिक संबंधों को गहरा करने, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक जुड़ाव में विकास को सक्षम करने, और भारत के विदेश नीति उद्देश्यों के लिए समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी।

(नोट: उपर्युक्त देशों की भौगोलिक अवस्थिति के बारे में एक सामान्य जानकारी जुटाएं)।

आकाश मिसाइल

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी प्रदान की गयी है।

  • आकाश, स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल है।
  • जिसकी मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है।
  • इस मिसाइल को 2014 में भारतीय वायु सेना तथा 2015 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था।
  • यह लगभग 5 मैक की गति से उड़ान भरने में सक्षम है और 30 मीटर से लेकर 18 किलोमीटर की ऊँचाई तक उड़ान भर सकती है।

No comments: