Thursday 27 February 2020

बिहार की प्रमुख नदियाँ

#बिहार_की_प्रमुख_नदियाँ
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
🌺#SELF_STUDY_FOR_BPSC🌺

🌺बिहार के जलप्रवाह तन्त्र को दो वर्गों में विभक्त किया जा सकता है –

👉गंगा में उत्तर से आकर मिलने वाली नदियाँ – सरयू, अजय, किऊल, गण्डक, बूढी गण्डक, कमला, बलान, बागमती, कोसी तथा महानन्दा हैं।
👉गंगा में पठारी भाग (दक्षिण)से आकर मिलने वाली नदियाँ – सोन, उत्तरी कोयल, पुनपुन, चानन, फल्गु, सकरी, पंचाने तथा कर्मनाशा हैं।

#गंगा_नदी
कुल लंबाई – 2525 किमी.
बिहार में लंबाई – 445 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 15,165 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – गंगोत्तरी हिमनद का गोमुख (उत्तराखंड)
मुहाना – बंगाल की खाड़ी
प्रमुख सहायक नदियां – उत्तर की दिशा से गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदियां हैं- घाघरा ,गंडक ,बागमती, कमला बलान, बूढ़ी गंडक तथा महानंदा | जबकि दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियां हैं -कर्मनाशा ,सोन, पुनपुन ,घघर , फल्गु, क्यूल नदी

#बागमती_नदी
कुल लंबाई – 597 किमी.
बिहार में लंबाई – 394 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 6,500 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – महाभारत श्रेणी (नेपाल)
संगम – लालबकेया नदी (देवापुर)
सहायक नदियां – विष्णुमति नदी, लखनदेई नदी, लाल बकेया नदी, चकनाहा नदी, जमुने नदी, सिपरीधार नदी, छोटी बागमती और कोला नदी।

#कोसी_नदी
कुल लंबाई – 720 किमी.
बिहार में लंबाई – 260 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 11,410 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – गोसाई स्थान (सप्तकौशिकी, नेपाल)
संगम – गंगा नदी (कुरसेला के पास)

#घाघरा (#सरयू_नदी)
कुल लंबाई – 1180 किमी.
बिहार में लंबाई – 83 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 2,995 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – गुरला मंधाता चोटी के पास नां फा (नेपाल)
संगम – गंगा नदी (छपरा के पास)
सहायक नदियां – राप्ती

#गंडक_नदी
कुल लंबाई – 630 किमी.
बिहार में लंबाई – 260 किमी
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 4,188 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – अन्नपूर्णा श्रेणी के मानंगमोट और कुतांग के मध्य से
संगम – गंगा नदी (हाजीपुर)

#बूढ़ी_गंडक_नदी
कुल लंबाई – 320 किमी.
बिहार में लंबाई – 320 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 9,601 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – सोमेश्वर श्रेणी के विशंभरपुर के पास चऊतरवा चौर
संगम – गंगा नदी (मुंगेर)
सहायक नदियां – डंडा, पंडई, मसान, कोहरा, बालोर, सिकटा, तिऊर, तिलावे, धनउती, अंजानकोटे

#महानंदा_नदी
कुल लंबाई – 360 किमी.
बिहार में लंबाई – 376 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 6,150 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – महाभारत श्रेणी (नेपाल)
संगम – गंगा नदी (मनिहारी, कटिहार के पास)

#कमला_नदी
कुल लंबाई – 328 किमी.
बिहार में लंबाई – 120 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 4,488 किमी.
उद्गम स्थल – महाभारत श्रेणी (नेपाल)

#सोन_नदी
कुल लंबाई – 780 किमी.
बिहार में लंबाई – 202 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 15,820 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – अमरकंटक चोटी (मध्य प्रदेश)
संगम – गंगा नदी (दानापुर एवं मनेर के बीच)

#कर्मनाशा_नदी
कुल लंबाई – 192 किमी.
उद्गम स्थल – सारोदाग (कैमूर)
संगम – गंगा नदी

#अजय_नदी
कुल लंबाई – 288 किमी.
उद्गम स्थल – बटबाड़ (जमुई)
संगम – गंगा (पश्चिम बंगाल)

#फल्गु_नदी
कुल लंबाई – 235 किमी.
उद्गम स्थल – उत्तरी छोटानागपुर पठार (हजारीबाग)
संगम – गंगा नदी

#पुनपुन_नदी
कुल लंबाई – 200 किमी.
बिहार में जलग्रहण क्षेत्र – 7,747 वर्ग किमी.
उद्गम स्थल – छोटानागपुर पठार (पलामू)
संगम – गंगा नदी (फतुहा के पास)

No comments: