Saturday 15 February 2020

सामान्य ज्ञान {#भारतीय अर्थव्यवस्था

➨ सामान्य ज्ञान {#भारतीय_अर्थव्यवस्था} 

1.      भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है— मिश्रित अर्थव्यवस्था 

2.      मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है— सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का साथ-साथ होना 

3.      आर्थिक दृष्टि से भारत कैसा देश है— विकासशील 

4.      भारतीय अर्थव्यवस्था में कौन-से क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक है—तृतीयक क्षेत्र

5.      क्रयशक्ति समता (Purchasing Power Parity-PPP) के आधार पर विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा स्थान है— तीसरा 

6.      भारत की कुल श्रमशक्ति का कितना भाग कृषि में लगा है— 52% 

7.      भारत में बेरोजगारी के आंकड़े कौन एकत्रित व प्रकाशित करता है— राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)

8.      राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है— हैदराबाद 

9.      संरचनात्मक बेरोजगारी का प्रमुख कारण क्या है— अपर्याप्त उत्पादन क्षमता 

10. योजना आयोग किसके सवेक्षण के आधार पर गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों का आकलन करता है—राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)

1.      भारत राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है— केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन 

2.      ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन के लिए किस सूचकांक को आधार माना गया है— कृषि श्रमिकों का उपभोक्त मूल्य सूचकांक 

3.      ‘सर्वोदय योजना’ के संस्थापक कौन थे— जय प्रकाश नारायण 

4.      ‘वैट’ किस प्रकार का कर है— अप्रत्यक्ष कर 

5.      भारत में वैट कर कब लागू हुआ— 1 अप्रैल, 2005 

6.      करेंसी नोट प्रेस कहाँ है— नासिक 

7.      नरसिंहम समिति का संबंध किससे है— बैंकिंग सुधार 

8.      ‘बुल एंड बीयर’ शब्द किससे संबंधित है— शेयर बाजार से 

9.      मुद्रा की मात्रा में कमी क्या कहलाती है— मुद्रा का संकुचन 

10. जिस नीति को देश का केंद्रीय बैंक परिणात्मक व गुणात्मक उपकरणों के माध्य से लागू करता है, उसे क्या कहते हैं— मौद्रिक नीति 

11. जब सरकार की आय कम तथा व्यय ज्यादा होता है, उस अर्थव्यवस्था को क्या कहा जाता है— घाटे की अर्थव्यवस्था 

12. जब किसी आवश्यकता को कीमत, समय, स्थान से प्रस्तुत किया जाता है तो उसे क्या कहते है— माँग 

13. जब किसी देश की जनसंख्या की जन्म दर में पर्याप्त कमी ना हो तो उसे क्या कहा जाता है— जनसंख्या विस्फोट

14. आर्थिक वृद्धि का आधार क्या है— उत्पादन 

15. भारत के केन्द्रीय बैंक का नाम बताएं?— भारतीय रिजर्व बैंक

16. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ हैं?— मुम्बई में

17. भारत में एक रूपये के नोट पर वित्त मंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। अन्य नोटों पर?— भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

18. भारत में करेन्सी नोट पर उसका मूल्य कितनी भाषाओं में लिखा होता है?— 17

19. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संगठन द्वारा की जाती है?— केन्द्रीय सांखियकीय संगठन

20. किस बैंक में कोई भी व्यक्ति अपना व्यक्तिगत खाता नहीं खोल सकता हैं?— भारतीय रिजर्व बैंक

                  By-Ias Aspirant Kushal

No comments: