Tuesday 18 February 2020

रेड व्हिस्कर्ड बुलबुल

#रेड_व्हिस्कर्ड_बुलबुल

रेड-व्हिस्कर्ड बुलबुल (Red-whiskered Bulbul) को आमतौर पर उद्यानों में गीत गाने वाले पक्षी के रुप में जाना जाता है।

🌺मुख्य बिंदु:

•इसे क्रेस्टेड बुलबुल (Crested Bulbul) भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम पायक्नोनोटस जोकोसस (Pycnonotus Jocosus) है।
•यह पक्षी विश्व के कई उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में तथा मुख्य रुप से एशिया में पाया जाता है।
•इसकी लंबाई 20 सेमी. होती है। इसके ऊपरी हिस्से का रंग गहरा भूरा, जबकि निचले हिस्से का रंग सफेद होता है। इसके गाल पर एक सफेद पैच और सिर पर एक काली शिखा होती है।
•इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटमुक्त (Least Concern) की श्रेणी में रखा गया है।

No comments: