Sunday 2 February 2020

रानी रामपाल (हॉकी खिलाड़ी)

रानी रामपाल (हॉकी खिलाड़ी)
* भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने हाल ही में वर्ल्ड 'गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीत लिया है वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं
* 'द वर्ल्ड गेम्स' ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद 30 जनवरी 2020 को विजेता की घोषणा की
* यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक सरोकार और अच्छे व्यवहार हेतु दिया जाता है
* ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विजेता की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय हॉकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019' हैं
* भारत ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी रामपाल को टूर्नमेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था
* भारत ने रानी रामपाल की अगुवाई में ही तीसरी बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ किया
* रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी हैं
* वे भारतीय हॉकी की 'रानी' कहलाती हैं
* साल 2010 विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की वे सबसे कम उम्र की (15 वर्ष) खिलाड़ी थीं
* यह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान है
* उन्होंने साल 2009 में एशिया कप के दौरान भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई
* वे साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेल और साल 2010 के एशियाई खेल के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थीं
* इस साल महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
* उनकी कप्तानी में महिला हॉकी टीम ने साल 2017 में एशिया कप जीता, साल 2018 में एफ़आईएच विश्व कप हेतु क्वालीफ़ाई किया था

No comments: