Wednesday 22 January 2020

दक्षिण पश्चिम एशिया का जलवायु

दक्षिण पश्चिम एशिया का जलवायु
* प्रोफेसर जी. बी. क्रेसी महोदय के अनुसार दक्षिण पश्चिम एशिया के जलवायु रूपांतरित भूमध्यसागरीय प्रकार की है जिसमें पूर्व की ओर महाद्वीपीयता एवं शुष्कता का गुण बढ़ता जाता है
* भूमध्यसागरीय जलवायु एवं दक्षिण पश्चिम एशिया के रूपांतरित भूमध्यसागरीय जलवायु में प्रमुख अंतर यह है कि भूमध्यसागरीय जलवायु वाले सभी भागों में सागर का स्थाई प्रभाव होता है जबकि दक्षिण पश्चिम एशिया के रूपांतरित भूमध्यसागरीय जलवायु में सागर का प्रभाव केवल भूमध्य सागर के तटवर्ती भागो एवं कुछ अन्य छोटे भागो तक सीमित रहता है
* दक्षिण पश्चिम एशिया के अधिकांश भागों में जितनी भी वर्षा होती है उसका अधिकांश भाग शीत ऋतु में प्राप्त होता है जबकि ग्रीष्म ऋतु में प्रायः शुष्क रहती है
* दक्षिण पश्चिम एशिया की स्थिति विश्व के 2 सर्वाधिक गर्म क्षेत्रों (पश्चिम की ओर सहारा मरुस्थल और पूर्व की ओर थार मरुस्थल) के मध्य है साथ ही यह क्षेत्र ऐसे एशिया महाद्वीप का हिस्सा है जिसके उत्तरी पूर्वी भाग में शीतकाल में विश्व के न्यूनतम तापक्रम मिलते हैं
* शीत ऋतु में कभी-कभी साइबेरिया की अत्यधिक ठंडी हवाओं के प्रभाव में समस्त दक्षिण पश्चिमी एशिया आ जाता है जबकि ग्रीष्म ऋतु में कभी-कभी गर्म मरुस्थलों की ओर से आने वाली अत्यधिक गर्म हवाओं का प्रभाव इस क्षेत्र के अधिकांश भागों में अनुभव किया जाता है
* दक्षिण पश्चिमी एशिया में शीत ऋतु सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होकर मार्च के अंतिम सप्ताह तक रहती है
* दक्षिण पश्चिमी एशिया के अधिकांश भागों में जनवरी का महीना सर्वाधिक ठंडा होता है

No comments: