Thursday 14 November 2019

12 Nov 2019 Current Affairs In Hindi

1. आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को 2019 ABLF ग्लोबल एशियाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2. भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का निधन 10 नवम्बर, 2019 को हुआ। 1969 में उन्हें परमाणु उर्जा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया। 1972 से 1976 के बीच अन्तरिक्ष विभाग के संयुक्त सचिव रहे। 1988 में वे रक्षा मंत्रालय में सचिव बने। 1989 वे देश के 18वें कैबिनेट सचिव ने। इसके बाद 12 दिसम्बर, 1990 से 11 दिसम्बर, 1996 तक वे देश के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
3. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है जबकि इसका ऑपरेशनल कण्ट्रोल भारतीय थल सेना के पास है।

4. ईरान ने फोर्दो में भूमिगत न्यूक्लियर प्लांट में यूरेनियम का 5% एनरिचमेंट पुनः शुरू कर दिया है।
5. केरल विधानसभा ने NH 766 पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। NH 766 के जंगली क्षेत्र में शाम को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्रा पर प्रतिबन्ध है, यह प्रतिबन्ध वन्यजीव संरक्षण के लिए लगाया गया है। NH 766 केरल को बांदीपुर जंगल के माध्यम से कर्नाटक से जोड़ता है।
6. पद्म श्री विजेता ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में निधन हुआ। वे 56 वर्ष के थे। उन्होंने भोपाल में गुरुकुल ध्रुपद संस्थान की स्थापना की थी।
7. भारत की युवा क्रिकेटर शेफाली वर्मा अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। उन्होंने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टी-20 मैच में 73 रन बनाये। इसके साथ ही वे अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं, उन्होंने सचिव तेंदुलकर का 30 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडा है। शेफाली ने यह कारनामा 15 वर्ष तथा 285 दिन की आयु में किया,जबकि सचिन ने यह रिकॉर्ड 16 वर्ष तथा 214 दिन की आयु में बनाया था।
8. विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी, 2020 में किया जायेगा। इस बैठक में 100 से अधिक भारतीय सीईओ, राजनेता तथा बॉलीवुड स्टार्स हिस्सा ले सकते हैं।
9. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन ब्राज़ील में किया जायेगा। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील में 13 नवम्बर, 2019 को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा व्यापारी प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम ‘नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ (BRICS: Economic Growth for an Innovative Future) है।
10. प्रतिवर्ष 8 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस मनाह्या जाता है, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलोजी दिवस की थीम ‘स्पोर्ट्स इमेजिंग’ है।

No comments: