Saturday 28 July 2018

General Knowledge Important

General Knowledge Important

1. राष्ट्रपति भवन की रूपरेखा तथा डिजाइन किस प्रसिद्ध वास्तुकार द्वारा तैयार की गई है?
– सर एडविन लुटियंस द्वारा

2. किसने ‘‘करो या मरो’ का नारा दिया?
– महात्मा गाँधी ने

3. किसके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है?
– डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को

4. जनहित याचिका किसके द्वारा अभियोजित की जाती है?
– किसी भी जनहितैषी व्यक्ति के द्वारा

5. ‘द साइंस ऑफ भरतनाट्यम’ की रचना किसने की?
– सरोजा वैद्यनाथन

6. किस चित्रकार को ‘भारत का पिकासो’ कहा जाता है?
– मकबूल फिदा हुसैन को

7. इटली की सरकारी रिपोर्ट को क्या कहा जाता है?
– ग्रीन बुक

8. कौन-सा द्वीप ‘मोतियों का द्वीप’ कहा जाता है?
– बहरीन

9. ‘स्माइल पिंकी’ नामक डॉक्यूमेंटरी फिल्म का निर्माण किसने किया?
– मेगन मायलन (अमेरिका) ने

10. धनवंतरि पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
– चिकित्सा के क्षेत्र में आजीवन सेवा हेतु

11. ‘विथि’ किस राज्य से संबद्ध लोकनृत्य है?
– आंध्र प्रदेश से

12. आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
– पेरिस में

13. ‘एक बार स्पीकर सदा स्पीकर’ की परम्परा किस देश में अपनायी जाती है?
– यूनाइटेड किंगडम में

14. किस फिल्म निर्माता ने 1917 में ‘हिन्दुस्तान फिल्म कम्पनी’ की स्थापना की थी?
– दादा साहेब फाल्के ने

15. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
– नीरजा भनोत पुरस्कार

16. पर्यटन के स्वर्णिम त्रिभुज के तहत कौन-से तीन नगर आते हैं?
– दिल्ली, आगरा और जयपुर

17. ‘केन्द्रीय श्रमिक बोर्ड’ कहाँ स्थित है?
– नागपुर में

18. बेगम अख्तर गायन की किस विधा से संबद्ध हैं?
– गजल गायिकी से

19. ‘द जजमेंट’ किसकी कृति हैं?
– कुलदीप नैय्यर की

20. राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
– प्रातः काल में

21. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है?
– सीलोन

No comments: