प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे को पुन: AICTE का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई) के अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे की नियुक्ति के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान की।
ए.आई.सी.टी.ई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति (जुलाई, 2015 में) से पहले वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी), गुवाहाटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे।
उन्होंने वर्ष 1982 में भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.सी) से परास्नातक की डिग्री और वर्ष 1989 में भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.सी), बेंगलुरू से डॉक्टरेट की डिग्री (यू.जी.सी फैलोशिप के साथ) प्राप्त की।
नोट:
ए.आई.सी.टी.ई की स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एच.आर.डी) के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नवंबर, 1945 में हुई थी।
यह देश में तकनीकी शिक्षा और शिक्षा प्रणाली के प्रबंधन की योजना और समन्वय के लिए उत्तरदायी तकनीकी शिक्षा की एक राष्ट्रीय स्तर की परिषद है।
No comments:
Post a Comment