Tuesday 10 July 2018

डेली का डोज़ 10 जुलाई

डेली का डोज़ 10 जुलाई
1. यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार सबसे ताकतवर 25 देशों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा देश है?
a. अमेरिका

b. रूस
c. चीन
d. भारत
2. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में भारत के दौरे पर आये हैं?
a. उन मे किन
b. ताओ शेन
c. मून जे इन
d. ली मिंग हान
3. ब्रेक्सिट सेक्रेटरी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
a. डेविड डेविस
b. एलंसे फ़र्नांडो
c. पीटर जोविस
d. बेन्सिन अपहिल
4. विदेशी सैलानियों को फोकस करते हुये देश में पहली बार किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मार्ट 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित किये जायेगा?
a. चंडीगढ़
b. दिल्ली
c. पुणे
d. मुंबई
5. भारत में किस स्थान पर हो रही भारी बारिश के बाद स्कूल बंद करने के आदेश दिए गये हैं?
a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. मुंबई
d. वाराणसी
6. किस भारतीय खिलाड़ी ने हाल ही में जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?
a. देविका बर्मन
b. चन्द्रिका कौशल
c. दीपा करमाकर
d. संभावना पाठक
7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रदेश में थर्मोकोल के बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की?
a. हरियाणा
b. जम्मू एवं कश्मीर
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश
8. हाल ही में किस देश ने प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया?
a. पाकिस्तान
b. ईरान
c. इज़राइल
d. दक्षिण कोरिया
9. किस कम्पनी ने हाल ही में नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन विनिर्माण फैक्ट्री आरंभ की?
a. एप्पल
b. सैमसंग
c. ज़ोलो
d. माइक्रोमैक्स
10. गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में भारत में कितने बच्चों का अपहरण हुआ?
a. 54,723
b. 44,220
c. 37,228
d. 23,129
उत्तर:
1. a. अमेरिका
विवरण: यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है.
2. c. मून जे इन
विवरण: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे. इस दौरान वह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे.
3. a. डेविड डेविस
विवरण: ब्रिटेन के ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
4. b. दिल्ली
विवरण: विदेशी सैलानियों को फोकस करते हुये देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मार्ट 16 से 18 सितम्बर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जायेगा.
5. c. मुम्बई
विवरण: मुंबई में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया.
6. c. दीपा करमाकर
विवरण: भारत की प्रसिद्ध जिम्नास्टिक महिला खिलाड़ी दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.
7. d. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में थर्मोकोल के बर्तनों की बिक्री किए जाने की घोषणा की. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इसका आदेश जारी किया.
8. c. इज़राइल
विवरण: इज़रायली मंत्रिस्तरीय समिति द्वारा पारित विधेयक के अनुसार अब आम नागरिक एवं एनजीओ प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं.
9. b. सैमसंग
विवरण: सैमसंग ने नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री आरंभ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के पीएम मून जेई इन ने इस फैक्ट्रीस का उद्घाटन किया.
10. a. 54,723
विवरण: गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2016 के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष भारत से 54,723 बच्चों अपहरण किया गया.

No comments: