Saturday 16 June 2018

General_Awareness : 10

General_Awareness : 10

1. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान पर लांच किये गए पोर्टल का नाम क्या है?

- केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान पर लांच किये गए पोर्टल का नाम ‘संपूर्ण’ है| इस पोर्टल पर विभिन्न छात्रवृति योजनाओं, देश तथा विदेशों में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों तथा फेलोशिप आदि की जानकारी उपलब्ध होगी|

2. हाल ही में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे जॉर्डन को सर्मथन देने के लिए सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया है?

- आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे जॉर्डन को सर्मथन देने के लिए सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब में किया गया है| जॉर्डन आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है और नागरिकों पर नए कर लगाने की योजनाओं के चलते बड़े पैमाने पर विरोध झेल रहा है|

3. हाल ही में “वूमेंस प्राइज फॉर फिक्शन” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

- “वूमेंस प्राइज फॉर फिक्शन” पुरस्कार से पाकिस्तानी लेखिका कामिला शम्सी को सम्मानित किया गया है| शम्सी को यह पुरस्कार इनकी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘होम केयर’ के लिए दिया गया है| यह पुस्तक पिछले वर्ष के मैन बुकर पुरस्कार के लिए भी सूचीबद्ध की गई थी|

4. हाल ही में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किस देश में किया गया है?

- एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन जापान में किया गया है| इस चैम्पियनशिप में भारत ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक जीते है|

5. हाल ही में फ्रेंच ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

- फ्रेंच ओपन का ख़िताब स्पेन के राफेल नडाल ने जीता है| नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम को लगातार 3 सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 हराकर यह ख़िताब जीता है| नडाल ने 11वीं बार यह ख़िताब जीता है| इनके ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या 17 संख्या हो गई है|

6. फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक पर दर्दनाक हादसा कब हुआ था, जिसमें 77 लोगों की मौत हो गई थी?

- फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक पर दर्दनाक हादसा 11 जून 1955 में हुआ था, जिसमें 77 लोगों की मौत हो गई थी| इसमें हादसे में मरने लोग ज्यादातर दर्शक थे| दरअसल ट्रैक पर रेस के दौरान दो कारें आपस में टकरा गईं और नजदीक दर्शक दीर्घा में घुस गई। तेज रफ्तार की कार गिरने से बहुत से लोग चपेट में आ गए और कई लोगों की मौत जान बचाने में भगदड़ के दौरान हुई थी।

7. हाल ही में बायखो उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

- बायखो उत्सव असम में मनाया जा रहा है| यह उत्सव हर साल यहां के राभा कबायली समुदाय के लोगों द्वारा अच्छी फसल और बारिश की कामना के लिए मनाया जाता है। इसमें बायखो देवी की पूजा की जाती है और यह उत्सव तीन से सात दिनों तक चलता है

8. ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर’ दिवस कब मनाया जाता है?

- ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर’ दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है| यह दिवस ब्रेन ट्यूमर के रोगियों की समस्याओं की और ध्यान केन्द्रित करने के लिए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मनाया जाता है| ब्रेन ट्यूमर एक बेहद खतरनाक रोग है| ब्रेन के किसी भी हिस्से में पैदा होने वाली असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि “ब्रेन ट्यूमर” के रूप में प्रकट होती है| ट्यूमर दो प्रकार का होता है, घातक ट्यूमर और सौम्य ट्यूमर| इस बीमारी का प्रमुख इलाज सर्जरी है|

9. विश्व नेत्रदान दिवस कब मनाया जाता है?

- विश्व नेत्रदान दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है| यह दिवस नेत्रदान के महत्व के बारे में व्यापक पैमाने पर जागरूकता फ़ैलाने तथा लोगों की मृत्यु के बाद अपनी आँखे दान करने की शपथ दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

10. इलाहबाद उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?

- इलाहबाद उच्च न्यायालय की स्थापना 11 जून 1866 में की गई थी| इलहाबाद उच्च न्यायालय को पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

No comments: