Monday 18 June 2018

साप्ताहिक_करेंट_अफेयर्स_क्विज़_११_जून_से_१७_जून_२०१८_तक

#साप्ताहिक_करेंट_अफेयर्स_क्विज़_११_जून_से_१७_जून_२०१८_तक

1. चीन में संपन्न 18वें शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में किस देश ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुज़रने वाली चीन की परियोजना 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का समर्थन नहीं किया?
a.    जापान
b.    भारत
c.    सिंगापुर
d.    दक्षिण कोरिया

2. जी-7 ने सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों समेत महिलाओं और लड़कियों की सहायता व शिक्षा के लिए कितना खर्च करने की घोषणा की गई है?
a.    दो बिलियन डॉलर
b.    तीन बिलियन डॉलर
c.    चार बिलियन डॉलर
d.    पांच बिलियन डॉलर

3. भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अब तक कितने गोल दागकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की?
a.    55
b.    59
c.    61
d.    64

4. केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है?
a.    जैनेंद्र कुमार
b.    अरविंद सक्सेना
c.    विशेष प्रकाश
d.    आशुतोष चौधरी

5. तेलंगाना की उस छात्रा का क्या नाम है जो मात्र 16 साल की उम्र में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी करके राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई हैं?
a.    कासीभट्ट सम्हिता
b.    आरज़ू चमलियाल
c.    आत्री देवमित्रा
d.    नैनिका जोहाट

6. भारत ने किस देश को हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल खिताब -2018 जीता?
a. न्यूजीलैंड
b. केन्या
c. रूस
d. इंग्लैंड

7.किस एशियाई देश में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

8. निम्न में से किस देश ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. ईरान

9. स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण स्वच्छता कवरेज जून 2018 में निम्न में से कितने प्रतिशत तक पहुँच गया?
a. 40%
b. 85%
c. 70%
d. 25%

10. लघु अवधि के निम्न में से किस सीमा तक के फसल ऋणों पर ब्याज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्त वर्ष से प्रत्यक्ष अंतरण लाभ के माध्यम से लागू की जाएगी?
a. 15 लाख रुपये
b. 19 लाख रुपये
c. 20 लाख रुपये
d. 3 लाख रुपये

11. किस हाईकोर्ट ने राज्य की सभी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं पर रोक लगा दी है?
a. उत्तराखंड हाईकोर्ट
b. दिल्ली हाईकोर्ट
c. राजस्थान हाईकोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं

12. हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है?
a. 45 वर्ष
b. 42 वर्ष
c. 50 वर्ष
d. 48 वर्ष

13. दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक, किस दूरसंचार कंपनी ने कमाई के लिहाज़ से मार्च तक करीब 20% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है?
a. रिलायंस जियो
b. एयरटेल
c. आइडिया
d. इनमें से कोई नहीं

14. किस राज्य के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों की सूची जारी की है, जिसमें कहा गया है कि महीने के तीसरे शनिवार छात्र संतों के प्रवचन सुनेंगे?
a. बिहार
b. पंजाब
c. राजस्थान
d. मध्यप्रदेश

15. दूरसंचार विभाग ने 11 जून 2018 को सीएससी के साथ साझेदारी में कितने वाईफाई चौपाल का उद्घाटन किया, जो ग्रामीण इलाकों में 60,000 वाईफाई हॉटस्पॉट प्रदान करेगा?
a. 5,000 वाईफाई
b. 8,000 वाईफाई
c. 7,000 वाईफाई
d. 9,000 वाईफाई

उत्तर:
1. b. भारत
विवरण: चीन में संपन्न 18वें शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुज़रने वाली चीन की परियोजना 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का समर्थन नहीं किया.
                                      
2. b. तीन बिलियन डॉलर
विवरण: जी-7 ने सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों समेत महिलाओं और लड़कियों की सहायता व शिक्षा के लिए करीब 3 बिलियन डॉलर खर्च करने की घोषणा की है.

3. d. 64
विवरण: भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अब तक 64 गोल दागकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की.

4. a. अरविन्द सक्सेना
विवरण: केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य अरविंद सक्सेना को 20 जून से आयोग का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है.

5. a. कासीभट्ट सम्हिता
विवरण: तेलंगाना की कासीभट्ट सम्हिता 16 साल की उम्र में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी कर राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई हैं.

6. b. केन्या
विवरण: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय फुटबॉल टीम ने 10 जून 2018 को हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से पराजित किया.

7. d. जापान
विवरण: जापान में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया.

8. a. चीन
विवरण: भारत के साथ चीन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली हैं.

9. b. 85%
विवरण: विश्व  के सबसे बड़े व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत का ग्रामीण स्व्च्छता कवरेज बढ़कर 85% हो गया है.

10. d. 3 लाख रुपये
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि लघु अवधि के तीन लाख तक के फसल ऋणों पर ब्या ज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्तह वर्ष से प्रत्यखक्ष अंतरण लाभ के माध्यचम से लागू की जाएगी.

11. a. उत्तराखंड हाईकोर्ट
विवरण: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की सभी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं पर रोक लगा दी है.
                                      
12. b. 42 वर्ष
विवरण: हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी है.

13. a. रिलायंस जियो
विवरण: दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कमाई के लिहाज़ से मार्च तक करीब 20% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई.

14. c. राजस्थान
विवरण: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों की सूची जारी की है, जिसमें कहा गया है कि महीने के तीसरे शनिवार छात्र संतों के प्रवचन सुनेंगे.

15. a. 5,000 वाईफाई
विवरण: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 5,000 सीएससी वाई-फाई चौपाल का उद्घाटन किया. इससे ग्रामीण इलाकों में 60,000 वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जा सकेंगे.

No comments: