Monday 18 June 2018

G.K. how much you know

✌ G.K. how much you know
.
1. कौन-से देश पाक जलडमरूमध्य से जुड़े हुए हैं? – भारत और श्रीलंका

2. ‘मिस यूनिवर्स' बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन है? – सुष्मिता सेन

3. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई? – 24 अक्टूबर, 1945

4. उसैन बोल्ट जो पृथ्वी पर सबसे तेज धावक है, किस देश से है? – जमैका

5. प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय कौन थे? – भानु अथैया

6. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – न्यूयाॅर्क

7. वह पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था, जिसने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच हैट्रिक की? – कपिलदेव

8. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह कहाँ से लिया गया है? – सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ से

9. किस पुरस्कार को वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के रूप में ख्याति प्राप्त है? – राइट लाइवलीहुड पुरस्कार

10. राष्ट्रीय पंचांग के रूप में शक संवत् को किस तिथि से अपनाया गया? – 22 मार्च, 1957

11. ‘प्रिटोरिया’ किस देश की राजधानी है? – दक्षिण अफ्रीका

12. भारत ने पहला सफल परमाणु परीक्षण कब किया था? – 18 मई, 1974

13. संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – 5 वर्ष

14. ‘कुचिपुड़ी’ किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? – आन्ध्र प्रदेश

15. जल सेना का मुख्यालय कहाँ है? – नई दिल्ली


16. साहित्य के क्षेत्र में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली पहली महिला कौन थीं? – आशापूर्णा देवी

17. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ है? – जेनेवा

18. भारत द्वारा छोड़ा गया प्रथम उपग्रह कौन–सा था? – आर्यभट्ट

19. ‘अंतरिक्ष आयोग एवं अंतरिक्ष विभाग’ का गठन किस वर्ष किया गया? – 1972 ई.

20. सवाई मान सिंह स्टेडियम कहाँ स्थित है? – जयपुर

21. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है? – रवीन्द्रनाथ टैगोर

22. भारत के प्रथम ‘फील्ड मार्शल’ कौन थे? – जनरल मानेक शाॅ

23. ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है? – 12 जनवरी

24. ‘मीन केम्फ’ किसकी आत्मकथा है? – हिटलर

25. विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था? – एडमण्ड हिलेरी

26. पण्डित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर को भारत में कौन-सा दिवस मनाया जाता है? – बाल दिवस

27. भारत का फ्लाइंग सिख किसे कहा गया है? – मिल्खा सिंह

28. भारत द्वारा छोड़ा गया प्रथम पूर्णतः शैक्षणिक उपग्रह कौन है? – एडुसैट

29. ‘यूनेस्को’ का मुख्यालय कहाँ है? – पेरिस

30. ‘विंग्स आॅफ फायर’ किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक की आत्मकथा है? – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

31. ‘साम्बा’ किस देश का प्रमुख नृत्य है? – ब्राजील

32. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘इकबाल सम्मान’ किस क्षेत्र में दिया जाता है? – रचनात्मक उर्दू लेखन

33. किस भारतीय वैज्ञानिक को ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है? – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

34. सायना नेहवाल किस खेल से जुड़ी है? – बैडमिन्टन

35. ‘नेताजी सुभाषचन्द्र बोस इन्स्टीट्यूट आॅफ स्पोर्ट्स’ कहाँ स्थित है? – पटियाला

36. ‘ओलम्पिक’, शब्द ओलम्पस से आया है, यह किसका नाम है? – नदी का

37. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है? – खेलकूद के उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए

38. देश का सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार परमवीर चक्र सर्वप्रथम किसे दिया गया? – मेजर सोमनाथ शर्मा

39. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन होता है? – 8 मार्च

40. भारत का प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन है? – राकेश शर्मा

41. राष्ट्रीय खेल दिवस किस दिन होता है? – 29 अगस्त

42. पोलो के मैदान का आकार कितना होता है? – 270 मी. × 180 मी.

43. किस खिलाड़ी का उपनाम डेनिस द मीनोस है? – आंद्रे अगासी

44. यूरो कप किससे संबंधित है? – फुटबाॅल

45. ‘मैग्सेसे अवार्ड’ पाने वाला प्रथम भारतीय कौन था? – विनोबा भावे

46. परमाण्विक कार्यों के लिए भारत में कहाँ पर भारी जल संयन्त्र स्थापित किया गया है? – नांगल (पंजाब)

47. विवादास्पद किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ के लेखक कौन हैं? – सलमान रुश्दी

48. ‘पिनाक’ क्या है? – मल्टी बैरल राॅकेट लांचर

49. भारत के प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम को संचालित करने की जिम्मेदारी कौन-सा विभाग निभाता है? – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

50. भारत सरकार ने भारत के राष्ट्रीय चिन्ह को कब अपनाया? – 26 जनवरी, 1950

51. ‘इण्डियन रेयर अर्थ लिमिटेड’ कहाँ स्थित है? – आलवै (केरल)

52. भाग्यश्री थित्से का नाम किस खेल से जुड़ा है? – शतरंज

53. भारत ने सर्वप्रथम अपना आण्विक केन्द्र कहाँ स्थापित किया था? – तारापुर

54. ‘सामा चकेवा’ कहाँ का लोक नृत्य है? – बिहार

55. विश्व के किस देश ने सर्वप्रथम कागजी मुद्रा जारी की? – चीन

56. भारत ने सर्वप्रथम किस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया? – पृथ्वी

57. ‘केन्द्रीय औषधि शोध संस्थान’ कहाँ स्थित है? – लखनऊ

58. पृथ्वी का पहला सफल परीक्षण किस वर्ष किया गया था? – 1989 ई.

59. ‘डीजल लोकोमोटिव वक्र्स’ कहाँ स्थित है? – वाराणसी

60. भारत की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री कौन बनी? – इन्दिरा गाँधी

61. ‘गरबा’ किस राज्य का प्रमुख लोक नृत्य है? – गुजरात

62. किस उपग्रह का नाम भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया? – मैटसैट

63. भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी? – रजिया सुल्तान

64. अन्तरिक्ष में जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था? – यूरी गागरिन

65. अमजद अली खाँ किस वादन से सम्बन्धित हैं? – सरोद

66. ‘हैवी ह्नीकल्स फैक्ट्री, जो भारतीय थल सेना के लिए भारी वाहनों का निर्माण करती है, कहाँ स्थित है? – आवड़ी

67. भारत रत्न से किस विदेशी को सर्वप्रथम सम्मानित किया गया? – खान अब्दुल गफ्फार खान

68. ‘इन्दिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र’ की स्थापना कहाँ की गई है? – कलपक्कम

69. ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ किस खिलाड़ी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है? – ध्यान चन्द

70. ‘वन्दे मातरम्’ सर्वप्रथम कांग्रेस के किस वर्ष के अधिवेशन में एवं कहाँ गाया गया था? – 1896 ई., कलकत्ता

71. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है? – अशोक चक्र

72. भारत में टेलीविजन की शुरूआत कब की गई? – 15 सितम्बर, 1959

73. प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार किस वर्ष प्रारम्भ किया गया? – 1901 ई.

74. प्रसिद्ध नृत्यांगना ‘संयुक्ता पाणिग्रही’ का सम्बन्ध किस नृत्य से है? – ओडिसी

75. ‘यूरो’ कहाँ की मुद्रा है? – स्पेन

76. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीलियों की कुल संख्या कितनी है? – 24

77. ‘सूवा’ किस देश की राजधानी है? – फिजी

78. ‘कोशिकीय तथा आण्विक जीव विज्ञान केन्द्र’ कहाँ स्थित है? – हैदराबाद

79. भारत का सरकारी दस्तावेज, जो तथ्यों सहित प्रकाशित किया जाता है, को कहा जाता है? – व्हाइट पेपर

80. मैकमोहन रेखा किन देशों के बीच की सीमा रेखा है? – भारत एवं चीन

81. भारत में निर्मित प्रथम पूर्णरूपेण स्वदेशी फिल्म कौन-सी थी? – राजा हरिश्चन्द्र

82. ‘शोरा’ किस देश की संसद को कहा जाता है? – अफगानिस्तान

83. ‘कार्टेस’ किस देश की संसद को कहते हैं? – स्पेन

84. ‘केन्द्रीय जाँच ब्यूरो’ की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1953 ई.

85. हाॅकी में पेनाल्टी स्ट्रोक कितनी दूरी से मारा जाता है? – 8 गज

86. किस पुरस्कार को ‘एशियन नोबेल पुरस्कार’ कहा जाता है? – रैमन मैग्सेसे पुरस्कार

87. किसे मरणोपरान्त भारत रत्न के अलंकरण से सर्वप्रथम अलंड्डत किया गया? – लाल बहादुर शास्त्री

88. किसे वर्ष 1969 ई. में सर्वप्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया? – देविका रानी

89. भारत में 1931 ई. में बनी पहली सवाक फिल्म कौन–सी थी? – आलमआरा

90. साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है? – अरुन्धती राॅय

91. विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला कलिंग पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है? – यूनेस्को

92. ‘जन-गण-मन’ सर्वप्रथम कांग्रेस के किस वर्ष के अधिवेशन में एवं कहाँ गाया गया था? – 1911 ई., कलकत्ता

93. भारतीय मूल की पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मृत्यु किस अन्तरिक्ष यान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण हो गई? – कोलम्बिया

94. भारत की किस महिला ने सर्वप्रथम मिस वर्ल्ड का खिताब जीता? – रीता फारिया

95. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाला प्रथम भारतीय कौन था? – नगेन्द्र सिंह

96. नेशनल डिफेंस एकेडमी कहां स्थित है? – खड़गवासला

97. महात्मा गाँधी की आत्मकथा ‘माई एक्सपेरीमेन्ट विद ट्रुथ’ मूलतः किस भाषा में लिखी गई है? – गुजराती

98. चन्द्रमा पर उतरने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यात्री था? – नील आर्मस्ट्रांग

99. नोबेल पुरस्कार किस वैज्ञानिक की स्मृति में प्रदान किए जाते हैं? – अल्फ्रेड नोबेल

100. ‘प्रो. सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र’ कहाँ स्थित है? – श्री हरिकोटा

No comments: