Monday 18 June 2018

बाल्कन या बाल्कन प्रायद्वीप

बाल्कन या बाल्कन प्रायद्वीप--

दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक क्षेत्र है जो भौगोलिक तथा
ऐतिहासिक दृष्टि से अपना अलग पहचान बना चुका है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,50,000 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग साढ़े 5 करोड़ है। इसे बाल्कन प्रायद्वीप भी कहा जाता है जिसका कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। दक्षिणी यूरोप का यह सबसे पूर्वी प्रायद्वीप है। यह तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है - इसके पूर्व में काला सागर , ईजियन सागर , मरमरा सागर , दक्षिण में भूमध्यसागर, पश्चिम में इयोनियन सागर तथा
एड्रियाटिक सागर हैं तथा उत्तर में सावा, कूपा और डैन्यूब नदियाँ बहती हैं। इस प्रकार संपूर्ण
अल्बानिया , यूनान,
बुल्गारिया , यूगोस्लाविया और
रोमानिया के कुछ भाग को बॉल्कन प्रायद्वीप कहा जाता है। इन छह देशों को 'बॉल्कन स्टेट' भी कहा जाता है। यह पहाड़ी क्षेत्र है तथा इसकी मुख्य पर्वतमालाएँ डिनैरिक ऐल्प्स ,
बॉल्कन पर्वत तथा रोड़ोषे पर्वत हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ मोरावा, वारदार, स्ट्रूमा (struma), मेस्ता तथा मैरित्सा हैं। जलवायु महाद्वीपीय है परंतु एड्रिऐटिक, इयोनियन तथा इजिऐन समुद्रों के तट पर रूमसागरीय जलवायु पाई जाती है, यह संपूर्ण क्षेत्र कृषिप्रधान है। इसके अलावा यहाँ पर लोहा, कोयला, मैंगनीज, ताँबा, जस्ता तथा सीस आदि के कीमती खनिज भी पाए जाते हैं। यहाँ पर अनेक मानव जातियाँ बसी हुई हैं।

पूरी तरह से बाल्कन के भीतर देश:-

अल्बानिया : 28,750 km 2 (100% कुल भूमि का)
बल्गारिया : 110,800 km 2 (100%)
बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना: 51,180 km 2 (100%)
कोसोवो : 10,908 km 2 (100%)
मैसेडोनिया : 25,710 km 2 (100%)
मॉन्टेनीग्रो : 13,810 km 2 (100%)
अधिकतर या आंशिक रूप से बाल्कन के भीतर:
क्रोएशिया (दक्षिणी मुख्य भूमि): 30,000 km 2 (54%)
यूनान (मुख्य भूमि): 104,470 km 2 [6] (80%)
इटली (ट्राइस्टे और मोनफैलिकोन): 300 km 2 (0.1%)
रोमानिया (दोबुर्जा मुख्य भूमि): 12,000 km 2 (5%)
सर्बिया (दक्षिणी भाग, वोज्वोदिना, उत्तरी बेलग्रेड को छोड़ कर) 54,000 km 2 (65%)
स्लोवेनिया (दक्षिणपश्चिमी भाग): 5,000 km 2 (25%)
तुर्की (पूर्वी थ्रेस): 23,764 km 2 (3%)🇮🇳

No comments: