Wednesday 20 June 2018

करेंट_अफेयर्स_क्विज़_१९_जून_२०१८

#करेंट_अफेयर्स_क्विज़_१९_जून_२०१८

1. किस राज्य सरकार ने भारत में कैंसर के सस्ते उपचार और मरीजों की देखभाल के लिए कैंसर केयर फाउंडेशन शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा?
a.    असम सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    झारखण्ड सरकार
d.    पंजाब सरकार

2. निम्न में से किस शहर में डीईपीडब्ल्यूडी और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के तहत कृत्रिम अंगों के उत्पादन की एक नई इकाई स्थापित की गयी है?
a.    पटना
b.    फरीदाबाद
c.    कानपुर
d.    लखनऊ

3. किस राज्य सरकार ने व्यवसाय को सरल बनाने के उद्देश्य से ‘बिजनेस फर्स्ट पोर्टल’ लॉन्च किया है?
a.    पंजाब सरकार
b.    गुजरात सरकार
c.    बिहार सरकार
d.    कर्नाटक सरकार

4. आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) हेतु निवेश की सीमा सरकारी प्रतिभूति के बचे शेयरों के 20 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी है?
a.    40 प्रतिशत
b.    25 प्रतिशत
c.    30 प्रतिशत
d.    50 प्रतिशत

5. बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सरकारी बैंकों के कितने महाप्रबंधकों को कार्यकारी निदेशक बनाने की सिफारिश की है?
a.    22
b.    25
c.    30
d.    35

6. निम्नलिखित में से कौन सा देश एंटी-डोपिंग पर 2018 एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के अंतर सरकारी मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    श्रीलंका

7. किस देश ने जैसे का तैसा की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ को लागू कर दिया है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भारत

8. किस मंत्री ने नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में देश के 10वें स्मार्ट सिटी एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उदघाटन किया है?
a.    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
b.    गृह मंत्री राजनाथ सिंह
c.    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
d.    इनमें से कोई नहीं

9. किस राज्य सरकार ने राज्य में जनजातीय समुदाय हेतु आर्थिक सहयोग और कल्याण को बढ़ाने के लिए कनाडा के क्यूबेक प्रांत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    झारखण्ड सरकार
b.    महाराष्ट्र सरकार
c.    कर्नाटक सरकार
d.    तमिलनाडु सरकार

10. केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के लिए कितने लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है?
a.    10 लाख
b.    15 लाख
c.    25 लाख
d.    5 लाख

उत्तर:

1.a. असम सरकार
विवरण: असम सरकार ने भारत में कैंसर के सस्ते उपचार और मरीजों की देखभाल के लिए कैंसर केयर फाउंडेशन शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा. इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने वर्ष 2016 में असम में कैंसर के 31,825 नए मामलों की सूचना दी थी.

2.b. फरीदाबाद
विवरण: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में कृत्रिम अंग बनाने वाली इकाई की आधारशिला रखी.

3.a. पंजाब सरकार
विवरण: पंजाब सरकार ने व्यवसाय को सरल बनाने के उदेश्य से ‘बिजनेस फर्स्ट पोर्टल’ लॉन्च किया है. इस पोर्टल की मदद से उद्योगपतियों कों विनियामक निकासी और वित्तीय स्वीकृति में सरलता हो जाएगी.

4.c. 30 प्रतिशत
विवरण: आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई के लिए निवेश की सीमा उस सरकारी प्रतिभूति के बचे शेयरों के 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दी है.

5.a. 22
विवरण: बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सरकारी बैंकों के 22 महाप्रबंधकों को कार्यकारी निदेशक बनाने की सिफारिश की है. दरअसल, 2018-19 में सरकारी बैंकों में खाली पदों को लेकर बीबीबी द्वारा योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद ये सिफारिशें की गई हैं.

6.d. श्रीलंका
विवरण: 18 जून को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एंटी-डोपिंग पर 2018 एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के अंतर सरकारी मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई है.

7.a. चीन
विवरण: चीन ने जैसे का तैसा की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ को लागू कर दिया है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इतनी ही राशि के चीनी सामानों पर 25% टैरिफ लगाया था.

8.a. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
विवरण: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में देश के 10 वें स्मार्ट सिटी एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उदघाटन किया है.

9.b. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जनजातीय समुदाय के लिए आर्थिक सहयोग और कल्याण को बढ़ाने के लिए कनाडा के क्यूबेक प्रांत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

10.d. 5 लाख
विवरण: केन्द्रीय खेल एंव युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी हैं.

No comments: