Tuesday 5 June 2018

डेली का डोज़ 5 जून

डेली का डोज़ 5 जून

1. किस राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 04 जून 2018 को शिमला और चंडीगढ़ के बीच 'हेली-टैक्सी' सेवा का उद्घाटन किया?
a. हिमाचल प्रदेश
b. कर्नाटक
c. ओडिशा
d. उत्तर प्रदेश
2. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने 02 जून 2018 को कितने साल बाद रग्बी मैच खेला?
a. 25 साल
b. 18 साल
c. 30 साल
d. इनमें से कोई नहीं
3. स्विट्ज़रलैंड के इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस की स्टडी के मुताबिक, किस शहर में एक कर्मचारी सालाना औसत 3,314.7 घंटे काम करता है, जो दुनिया के 77 प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. बेंगलुरु
d. इनमें से कोई नहीं
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस ऐप के ज़रिए देश के लोगों से उनके क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों का फीडबैक मांगा है?
a. नेता ऐप
b. नमो ऐप
c. शांति ऐप
d. इनमें से कोई नहीं
5. सेबी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के पूंजी बाज़ार में कारोबार करने पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है?
a. 10 वर्ष
b. 8 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. 3 वर्ष
6. भारत और सिंगापुर के बीच 01 जून 2018 को रक्षा, आर्थिक सहयोग समेत कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
a. आठ
b. दस
c. सात
d. चार
7. किस राज्य ने पत्रकारों हेतु ‘गोपाबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना’ नामक योजना शुरू की?
a. बिहार
b. पंजाब
c. ओडिशा
d. उत्तर प्रदेश
8. निम्न में से किस मंत्रालय ने नई योजना 'सेवा भोज योजना' शुरू की है?
a. ग्रामीण विकास मंत्रालय
b. संस्कृति मंत्रालय
c. रक्षा मंत्रालय
d. गृह मंत्रालय
9. किस राज्य सरकार ने मई 2018 में 15 और जिलों में पीडि़त महिलाओं के लिए 'वन स्टॉप सेंटर' (ओएससी) स्थापित करने का फैसला किया है?
a. गुजरात
b. हरियाणा
c. बिहार
d. इनमें से कोई नहीं
10. किस राज्य सरकार ने शून्य आधारित प्राकृतिक खेती ‘स्केल-आउट’ योजना शुरू की?
a. आंध्र प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. तेलंगाना
d. बिहार
उत्तर:
1.a. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला और चंडीगढ़ के बीच 'हेली-टैक्सी' सेवा का उद्घाटन किया.
2.b. 18 साल
विवरण: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने 18 साल बाद रग्बी मैच खेला. मैक्कलम ने यह मैच वाइकाटो प्रतियोगिता में 'यूनाइटेड माटामाटा स्पोर्ट्स बी' की ओर से 'हिन्यूरा बी' के खिलाफ खेला.
3.a. मुंबई
विवरण: स्विट्ज़रलैंड के इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस की स्टडी के मुताबिक, मुंबई में एक कर्मचारी सालाना औसत 3,314.7 घंटे काम करता है, जो दुनिया के 77 प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है.
4.b. नमो ऐप
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के ज़रिए देश के लोगों से उनके क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों का फीडबैक मांगा है.
5.d. 3 वर्ष
विवरण: सेबी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के पूंजी बाज़ार में कारोबार करने पर 3 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है.
6.a. आठ
विवरण: भारत और सिंगापुर के बीच 01 जून 2018 को रक्षा, आर्थिक सहयोग समेत आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
7.c. ओडिशा
विवरण: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पत्रकारों के लिए ‘गोपाबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना’ नामक योजना शुरू की. पहले चरण में, 3,233 कार्यरत पत्रकारों को सालाना 2 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा.
8.b. संस्कृति मंत्रालय
विवरण: भारत सरकार के संस्कृ ति मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए कुल 325 करोड़ रुपये की लागत से ‘सेवा भोज योजना’ नामक नई योजना शुरू की है.
9.b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के शेष 15 जिलों में अतिरिक्त 15 वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है.
10.a. आंध्र प्रदेश
विवरण: आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 जून 2018 को शून्य आधारित प्राकृतिक खेती ‘स्केल-आउट’ योजना शुरू की. योजना की औपचारिक घोषणा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने की थी.

No comments: