Monday 4 June 2018

डेली का डोज़ 3 जून

डेली का डोज़ 3 जून

1. इज़रायल और किस देश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक समझौते किया है जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की इतिहास की किताबों में सुधार कर सकेंगे?
a. म्यांमार
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान
2. हाल ही में किस भारतीय वेटलिफ्टर के डोप टेस्ट में फेल होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है?
a. मीराबाई चानू
b. दीपक लाठेर
c. सतीश कुमार
d. संजीता चानू
3. सरकार द्वारा 31 मई 2018 को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2018 तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर कितने प्रतिशत रही जो नवंबर, 2016 में हुई नोटबंदी के बाद सर्वाधिक है?
a. 7.2 प्रतिशत
b. 7.7 प्रतिशत
c. 6.7 प्रतिशत
d. 4.7 प्रतिशत
4. शोधकर्ताओं ने किस मानव अंग को 3डी प्रिंट के जरिये विकसित किये जाने की घोषणा की?
a. कॉर्निया
b. मेरुरज्जा
c. अस्थि
d. मस्तिष्क
5. भारतीय और नेपाल के सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के लिए किस नाम से उत्तराखंड में संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया?
a. पराक्रम
b. ब्लैक पैंथर
c. सूर्य किरण
d. अश्वमेघ
6. हाल ही में यूएस पैसिफिक कमांड का नाम परिवर्तित करके क्या रखा गया?
a. यूएन पैसिफिक कमांड
b. यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड
c. वर्ल्ड पैसिफिफ कमांड
d. यूनाइटेड पैसिफिक कमांड ऑफ़ अमेरिका
7. केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के लिए प्रति वर्ष कितने लाख रुपये देने का फैसला किया है?
a. 1 लाख रुपये
b. 5 लाख रुपये
c. 10 लाख रुपये
d. 7 लाख रुपये
8. भारत और किस देश के बीच 2003 में हुए सीज़फायर समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बन गई है?
a. जापान
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. चीन
9. भारत ने किस बैंक के साथ राजस्थान परियोजना के लिए 21.7 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया?
a. विश्व बैंक
b. भारतीय स्टेट बैंक
c. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
d. पंजाब नेशनल बैंक
10. निम्न में से कौन सा लैटिन अमेरिकी देश नाटो में शामिल होने वाला पहला देश बन गया है?
a. पुर्तगाल
b. फ्रांस
c. वेनेज़ुएला
d. कोलंबिया
11. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने राज्य में प्रत्येक किसान के लिए 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा प्रदान करने की एक अनूठी योजना पर काम कर रही है?
a. तेलंगाना
b. पंजाब
c. बिहार
d. झारखंड
12. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने स्कूेली शिक्षा के समग्र विकास हेतु कौन सी योजना आरंभ की है?
a. ज्ञान
b. शिक्षा का महत्व
c. समग्र शिक्षा
d. समग्र ज्ञान
13. किस टीम ने वर्ष 2018 का थॉमस कप बैडमिंटन खिताब जीता है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. इंग्लैंड
14. फिल्म 'पाकीजा' से मशहूर हुईं निम्न में से किस दिग्गज अभिनेत्री का मुंबई में निधन हो गया?
a. मीना कुमारी
b. गीता कपूर
c. सीता कपूर
d. इनमें से कोई नहीं
15. किस देश में ग्लोबल विंड समिट का पहला संस्करण आयोजित किया गया?
a. जर्मनी
b. नेपाल
c. रूस
d. अमेरिका
उत्तर:
1.a. म्यांमार
विवरण: इज़रायल और म्यांमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक समझौते किया है जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की इतिहास की किताबों में सुधार कर सकेंगे.
2.d. संजीता चानू
विवरण: 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू के डोप टेस्ट मंत फेल होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है.
3.b. 7.7 प्रतिशत
विवरण: सरकार द्वारा 31 मई 2018 को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2018 तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7.7 प्रतिशत रही जो नवंबर, 2016 में हुई नोटबंदी के बाद सर्वाधिक है.
4. a. कॉर्निया
विवरण: वैज्ञानिकों ने पहली बार 3डी प्रिंटेड मानव आँख का कॉर्निया बनाया है. इससे नेत्रदान करने वालों की कमी दूर करने और दृष्टि बाधित लाखों लोगों को रोशनी लौटाने में मदद मिल सकती है.
5. c. सूर्य किरण
विवरण: भारतीय और नेपाल के सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के लिए भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सूर्य किरण-XIII का आयोजन 30 मई से 12 जून तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है.
6. b. यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड
विवरण: अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस घोषणा की कि वे यूएस पैसिफिक कमांड का नाम परिवर्तित कर के यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड रख रहे हैं.
7. a. 1 लाख रुपये
विवरण: केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के लिए प्रति वर्ष 1 लाख रूपये देने का फैसला किया है.
8. c. पाकिस्तान
विवरण: भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 में हुए सीज़फायर समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बन गई है.
9. a. विश्व बैंक
विवरण: भारत ने विश्व बैंक के साथ राजस्थान परियोजना के लिए 21.7 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया.
10. d. कोलंबिया
विवरण: राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने घोषणा की कि कोलम्बिया जल्द ही औपचारिक रूप से उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल हो जाएगा. इसे नाटो में शामिल होने वाला पहला लैटिन अमेरिकी राष्ट्र बना देगा.
11. a. तेलंगाना
विवरण: तेलंगाना सरकार राज्य में प्रत्येक किसान के लिए 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा प्रदान करने की एक योजना पर काम कर रही है.
12. c. समग्र शिक्षा
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्लीर में पहली बार स्कूकल पूर्व से उच्चद माध्यधमिक स्तरर पर राज्यों को समर्थन देते हुए स्कूली शिक्षा के लिए एक समेकित योजना ‘समग्र शिक्षा’ योजना लांच की.
13.c. चीन
विवरण: चीन ने जापान को 3-1 से पराजित कर छह साल के अंतराल के बाद पुरुषों की विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता थॉमस कप का खिताब जीत लिया.
14.b. गीता कपूर
विवरण: फिल्म 'पाकीजा' से मशहूर हुईं दिग्गज अभिनेत्री गीता कपूर का मुंबई में निधन हो गया. गीता कपूर ने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया हैं.
15.a. जर्मनी
विवरण: ग्लोबल विंड समिट का पहला संस्करण जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में 25-28 सितंबर 2018 तक आयोजित किया गया.

No comments: